{"_id":"69c3dfb803106c609e0ff982","slug":"administration-cracks-down-on-illegal-mining-in-mand-maini-river-22-vehicles-seized-in-ambikapur-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबिकापुर : मांड-मैनी नदी में अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, 22 वाहन जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबिकापुर : मांड-मैनी नदी में अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, 22 वाहन जब्त
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Wed, 25 Mar 2026 07:55 PM IST
विज्ञापन
सार
सरगुजा जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मांड और मैनी नदी क्षेत्र में छापेमारी कर 22 वाहनों को जब्त किया है।
अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
सरगुजा जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मांड और मैनी नदी क्षेत्र में छापेमारी कर 22 वाहनों को जब्त किया है। यह कार्रवाई कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन में खनिज और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई। बताया गया कि टीम ने बतौली और सीतापुर क्षेत्र के केसला, भिठुआ, राधापुर, मंगरैलगढ़, नवाटोली, काराबेल और प्रतापगढ़ गांवों में दबिश दी।
Trending Videos
कार्रवाई के दौरान रेत के अवैध परिवहन में लगे 14 ट्रैक्टर और 1 हाईवा सहित कुल 15 वाहन जब्त किए गए। वहीं गिट्टी और ईंट के अवैध परिवहन में संलिप्त 6 हाईवा और 1 टीपर को भी पकड़ा गया। जब्त सभी वाहनों को सीतापुर, बतौली और रघुनाथपुर थानों की अभिरक्षा में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
खनिज अधिकारी अनिल कुमार साहू ने बताया कि संबंधित प्रकरणों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धाराओं के तहत कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। इस कार्रवाई में खनिज विभाग और राजस्व अमले के अधिकारियों-कर्मचारियों की सक्रिय भूमिका रही।