{"_id":"69c4025574c73b09bb0b86ac","slug":"will-end-war-if-conditions-met-won-t-let-trump-dictate-iran-rejects-us-proposal-five-demands-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Iran: 'होर्मुज पर ईरान की संप्रभुता को मिले मान्यता', ईरान ने रखी पांच शर्तें; ट्रंप के प्रस्ताव को खारिज किया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Iran: 'होर्मुज पर ईरान की संप्रभुता को मिले मान्यता', ईरान ने रखी पांच शर्तें; ट्रंप के प्रस्ताव को खारिज किया
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान।
Published by: Nirmal Kant
Updated Wed, 25 Mar 2026 09:13 PM IST
विज्ञापन
सार
ईरान ने कहा कि वह युद्ध तभी खत्म करेगा, जब उसकी सभी शर्तें पूरी होंगी और उसने डोनाल्ड ट्रंप के युद्धविराम की समयसीमा तय करने के प्रयास को खारिज कर दिया। अमेरिका के प्रस्ताव को ईरान ने फिलहाल अस्वीकार्य बताया और कहा कि उसकी शुरुआती प्रतिक्रिया सकारात्मक नहीं है। पढ़िए रिपोर्ट-
ईरान ने अमेरिकी के सामने रखी शर्तें।
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
विस्तार
ईरान ने कहा है कि वह जारी युद्ध को तभी खत्म करेगा, जब उसकी अपनी शर्तें पूरी होंगी। उसने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से युद्धविराम का समय तय करने की किसी भी कोशिश को सख्ती से खारिज किया।
ईरानी सरकारी चैनल प्रेस टीवी के मुताबिक, तेहरान ने अमेरिका के प्रस्ताव की समीक्षा की है। लेकिन, उसकी शर्तों को स्वीकार नहीं किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने भी कहा कि इस प्रस्ताव पर ईरान की शुरुआती प्रतिक्रिया सकारात्मक नहीं है। हालांकि, इसे अभी देखा जा रहा है।
'ईरान तय करेगा कब खत्म होगा युद्ध'
तेहरान ने स्पष्ट कहा कि युद्ध कब खत्म होगा, इसका फैसला केवल ईरान ही करेगा। उसने कहा कि वह डोनाल्ड ट्रंप को युद्ध खत्म करने का समय तय नहीं करने देगा और तभी लड़ाई रोकेगा, जब उसकी सभी शर्तें पूरी होंगी।
'होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान की संप्रभुता'
ईरान की मुख्य मांगों में होर्मुज जलडमरूमध्य पर अपनी संप्रभुता की मान्यता शामिल है, जिसे उसने अपना 'कानूनी अधिकार' बताया।
'नुकसान की जिम्मेदारी तय करने और मुआवाजा की मांग'
इसके अलावा, उसने युद्ध से हुए नुकसान की जिम्मेदारी तय करने और मुआवजा देने की भी मांग की है।
ये भी पढ़ें: पश्चिम एशिया संकट: ईरान की अमेरिका को चेतावनी- जब तक हम नहीं चाहेंगे, पुरानी स्थिति बहाल नहीं होगी
'क्षेत्र में समूहों के खिलाफ बंद हो सैन्य कार्रवाई'
ईरान ने यह भी कहा कि भविष्य में दोबारा युद्ध न हो, इसके लिए ठोस गारंटी दी जानी चाहिए। साथ ही उसने यह मांग भी रखी कि न केवल ईरान के खिलाफ, बल्कि क्षेत्र के अन्य समूहों के खिलाफ भी सभी सैन्य कार्रवाइयां बंद हों।
उसने जोर देकर कहा कि जब तक उसकी सभी शर्तें पूरी नहीं होतीं, तब तक उसके रक्षात्मक अभियान जारी रहेंगे। उसने दोहराया कि वह अपनी ही शर्तों और समय के अनुसार युद्ध खत्म करेगा और मौजूदा अमेरिकी प्रस्ताव अभी भी उसके लिए स्वीकार्य नहीं है।
Trending Videos