West Asia Conflict Live: 'ईरान को परमाणु कार्यक्रम खत्म करना होगा', US ने युद्धविराम के लिए रखीं ये मांगें
{"_id":"69c2e27e89c25b2c130e3086","slug":"west-asia-conflict-live-updates-26-day-iran-israel-us-gulf-countries-trump-netanyahu-irgc-news-in-hindi-2026-03-25","type":"live","status":"publish","title_hn":"West Asia Conflict Live: 'ईरान को परमाणु कार्यक्रम खत्म करना होगा', US ने युद्धविराम के लिए रखीं ये मांगें","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shivam Garg
Updated Wed, 25 Mar 2026 06:42 AM IST
विज्ञापन
खास बातें
Israel Iran War News in Hindi Live: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष हर दिन और भी भयानक रूप ले रहा है। अमेरिका और इस्राइल के हमलों से क्षेत्र में हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं, वहीं ईरान भी खाड़ी देशों और अमेरिकी ठिकानों पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है। मिसाइल और ड्रोन हमलों की गड़गड़ाहट के बीच यह संघर्ष अब चौथे हफ्ते में प्रवेश कर चुका है। इसी बीच, डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया कि अमेरिका एक विशाल बिजली उत्पादन संयंत्र को निशाना बनाने वाला था, लेकिन बातचीत को ध्यान में रखते हुए यह हमला टाल दिया गया। अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष से जुड़े तमाम पल-पल अपडेट्स...
पश्चिम एशिया संकट
- फोटो : PTI
विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
03:38 PM, 25-Mar-2026
'भारत-इस्राइल के व्यापार गलियारे को नाकाम करना चाहता है ईरान'
पीएम मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप के बीच हुई बातचीत पर इस्राइल के पूर्व प्रवक्ता, एलोन लेवी ने कहा, 'इस्राइल के लिए समुद्री और क्षेत्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है, ताकि हम उस व्यापार गलियारे को विकसित कर सकें जिसे बनाने की कोशिश हम पिछले कुछ वर्षों से कर रहे हैं। 7 अक्टूबर के नरसंहार से पहले, दुनिया एक ऐसे व्यापार गलियारे को बनाने की बात कर रही थी जो भारत से शुरू होकर संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, इस्राइल से होते हुए यूरोप तक जाएगा। ईरानी शासन उस व्यापार गलियारे को नाकाम करने की कोशिश कर रहा है। वह इस क्षेत्र में अराजकता और हिंसा फैलाने की कोशिश कर रहा है, ताकि इस क्षेत्र में स्थिरता चाहने वाले लोग आगे न बढ़ सकें और समृद्ध न हो सकें। ईरानी शासन की होर्मुज जलडमरूमध्य को बाधित करने, दुबई हवाई अड्डे पर बमबारी करने, और इस क्षेत्र में नागरिकों और ऊर्जा ठिकानों पर बमबारी करने की क्षमता को खत्म करना बेहद जरूरी है, ताकि हम इस क्षेत्र में अपने दोस्तों के साथ - और सबसे बढ़कर भारत के महान लोगों के साथ साझा समृद्धि और आर्थिक बुनियादी ढांचा तैयार कर सकें।'02:49 PM, 25-Mar-2026
ईरान ने होर्मुज से लौटाया पाकिस्तान का जहाज
अफगानिस्तान में ईरान के दूतावास ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में कहा है कि आईआरजीसी नौसेना ने पाकिस्तान के एक जहाज को होर्मुज जलडमरूमध्य से लौटा दिया है। कंटेनर जहाज सेलेन ने कानूनी प्रक्रिया का पालन नहीं किया था और साथ ही उसके पास होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की जरूरी इजाजत भी नहीं थी। ईरानी दूतावास ने कहा कि होर्मुज से किसी भी जहाज को गुजरने के लिए ईरान की मेरीटाइम अथॉरिटी से पूरा समन्वय करना जरूरी है।02:09 PM, 25-Mar-2026
पश्चिम एशिया संकट पर सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक
पश्चिम एशिया संकट पर आज भारत सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इस बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और किरेन रिजिजू भी शामिल होंगे। विदेश सचिव विक्रम मिसरी और पेट्रोलियम सचिव बैठक में शामिल सदस्यों को पश्चिम एशिया और ऊर्जा संकट पर जानकारी देंगे।02:06 PM, 25-Mar-2026
ईरान को मिला अमेरिका का युद्धविराम प्रस्ताव
पाकिस्तान के अधिकारियों के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि ईरान को अमेरिका का 15 सूत्रीय युद्धविराम प्रस्ताव मिल गया है। इससे पहले सीएनएन ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि अमेरिका ने ईरान को युद्धविराम प्रस्ताव भेजा है। राष्ट्रपति ट्रंप, ईरान के साथ युद्धविराम पर बातचीत करने की बात कह रहे हैं जबकि ईरानी सेना का दावा है कि ईरान की तरफ से कोई बातचीत नहीं की जा रही है।रिपोर्ट के अनुसार, इस 15 सूत्रीय प्रस्ताव में ईरान को प्रतिबंधों से राहत, नागरिक परमाणु ऊर्जा सहयोग, अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी की निगरानी में ईरान के परमाणु कार्यक्रम को वापस शुरू करना, मिसाइल कार्यक्रम को सीमित करना और होर्मुज पर जहाजों की मुक्त आवाजाही जैसे बिंदु हैं।
इस्राइली मीडिया चैनल 12 की रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान को भेजे गए 15 सूत्रीय युद्धविराम प्रस्ताव में जो शर्तें हैं, वो निम्न हैं-
- समझौते में एक महीने के युद्धविराम पर चर्चा
- ईरान की परमाणु हथियार बनाने की क्षमता खत्म करने पर बात
- ईरान यूरेनियम संवर्धन बंद करेगा।
- होर्मुज जलडमरूमध्य को खुला रखा जाए और वहां से मुक्त आवागमन हो।
- ईरान को अपने संवर्धित यूरेनियम को अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी को सौंपना होगा।
- ईरान को अपने परमाणु केंद्रों जैसे नतांज, इस्फहान और फोर्डो को नष्ट करना होगा और इन्हें अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी की निगरानी में देना होगा।
- ईरान को अपने क्षेत्रीय प्रोक्सी जैसे हमास, हिजबुल्ला को समर्थन देना बंद करना होगा।
- ईरान को अपनी मिसाइलों की संख्या को भी सीमित करना होगा।
- साथ ही ईरान को अपने मिसाइल कार्यक्रम को आत्म सुरक्षा तक ही सीमित करना होगा।
11:41 AM, 25-Mar-2026
इस्राइली हमले में दक्षिणी लेबनान में नौ की मौत
दक्षिणी लेबनान में इस्राइल के हमले में नौ लोगों की मौत का दावा किया जा रहा है। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि फलस्तीनी शरणार्थी कैंप पर हुए हमले में छह लोगों की मौत हुई और एक अन्य जगह पर हुए हमले में तीन अन्य की मौत हुई है।11:14 AM, 25-Mar-2026
हिजबुल्ला का इस्राइल पर हमला
लेबनान और ईरान की बीच मतभेदों के बीच हिजबुल्ला ने बुधवार को इस्राइल पर करीब 30 रॉकेट्स दागे। ये हमले इस्राइल के साफेद शहर में किए गए, जिसके बाद साफेद में सायरन की आवाजें सुनी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:12 AM, 25-Mar-2026
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने सऊदी अरब के युवराज से की बात
पश्चिम एशिया संकट पर पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ ने सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान से फोन पर बात की। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने यह जानकारी दी। पाकिस्तानी पीएम ने मौजूदा संकट में सऊदी अरब सरकार के संयम की तारीफ की और तुरंत शांति की मांग की। पाकिस्तान द्वारा अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थता करने की चर्चाएं हैं।08:55 AM, 25-Mar-2026
ईरान का इस्राइल पर हमला
इस्राइल पर ईरान के हमले के चलते कई जगहों पर सायरन बजने की आवाज सुनी गई है। कुछ जगह मकान भी इस हमले में क्षतिग्रस्त हुए हैं।08:54 AM, 25-Mar-2026
लेबनान और ईरान के संबंधों में आया तनाव
लेबनान के विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को बेरूत में ईरान के राजदूत को 'पर्सोना नॉन ग्राटा' घोषित किया। उन्हें सप्ताह के अंत तक देश छोड़ने का आदेश दिया गया है। यह दोनों देशों के बीच बिगड़ते संबंधों का स्पष्ट संकेत है। इससे लेबनान में तेहरान और हिजबुल्लाह की भूमिका पर तनाव बढ़ गया है। यह फैसला 2 मार्च को इस्राइल-हिजबुल्लाह युद्ध शुरू होने के बाद आया है। प्रधानमंत्री नवाफ सलाम ने कहा, ईरान का रिवोल्यूशनरी गार्ड लेबनान में हिजबुल्लाह के अभियान चला रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि लेबनानी सरकार इस टकराव में शामिल नहीं होना चाहती थी। सलाम ने कहा कि खामेनेई की हत्या का बदला लेना लेबनानियों का कर्तव्य नहीं है।08:51 AM, 25-Mar-2026