सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   sheikh hasina slams yunus government on bangladesh genocide day 2026

बांग्लादेश: पूर्व PM हसीना ने यूनुस पर साधा निशाना, बोलीं- अंतरिम सरकार ने किया बलिदानियों के खून का अपमान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: राकेश कुमार Updated Wed, 25 Mar 2026 12:26 PM IST
विज्ञापन
सार

25 मार्च को 'नरसंहार दिवस' के अवसर पर पूर्व पीएम शेख हसीना ने मोहम्मद यूनुस को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने यूनुस पर 1971 के शहीदों के बलिदान का अपमान करने का गंभीर आरोप लगाया है। हसीना ने कहा कि जिस 'काली रात' में पाकिस्तानी सेना ने लाखों बंगालियों का कत्लेआम किया, उस नरसंहार के दोषियों को रिहा कर राजनीति में पुनर्वासित किया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि मुक्ति संग्राम के इतिहास को मिटाकर देश पर फिर से पुरानी पाकिस्तानी विचारधारा थोपने की साजिश रची जा रही है।

sheikh hasina slams yunus government on bangladesh genocide day 2026
बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना - फोटो : @अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Bangladesh Genocide Day: बांग्लादेश में 25 मार्च को 'नरसंहार दिवस' के रूप में मनाया जा रहा है। हालांकि, इस बीच देश की राजनीति में उबाल आ गया है। दरअसल, पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने यूनुस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हसीना ने कहा है कि जिस देश को लाखों शहीदों के खून से सींचा गया, वहां 1971 के नरसंहार के दोषियों को पुनर्वासित करने की साजिश रची जा रही है।
Trending Videos


25 मार्च की वो 'काली रात'
अवामी लीग के सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर शेख हसीना ने एक संदेश जारी किया है। उन्होंने 1971 की उस खौफनाक रात को याद किया। उन्होंने कहा, "25 मार्च 1971 की रात बांग्लादेशी लोगों के जीवन की सबसे भयावह रात थी। इसी रात पाकिस्तानी सेना ने 'ऑपरेशन सर्चलाइट' शुरू किया था। इस ऑपरेशन का मकसद बंगाली समुदाय का नामोनिशान मिटाना था।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


हसीना ने कहा कि महज 9 महीनों के भीतर 30 लाख से ज्यादा लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया। उन्होंने कहा कि यह बर्बरता इतनी चरम पर थी कि बंगाली इतिहास में इसके लिए कोई शब्द तक नहीं था। इसीलिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसे नरसंहार का नाम दिया गया।

न्याय की प्रक्रिया पर लगा ब्रेक
इतना ही नहीं, बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने मोहम्मद यूनुस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने अंतरराष्ट्रीय दबाव के बावजूद अपराधियों को सजा दिलाने का काम किया था। 

हसीना ने कहा, "यूनुस सरकार के कार्यकाल में न केवल ट्रायल को रोक दिया गया है, बल्कि सजायाफ्ता युद्ध अपराधियों को रिहा किया गया। हद तो तब हो गई जब मौत की सजा पाए एक युद्ध अपराधी को संसद का सदस्य तक बना दिया गया। यह उन लाखों शहीदों के बलिदान का अपमान है।"

यह भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते भारत आ रहे थे विदेशी हथियार, 10 गिरफ्तार

इतिहास को बदलने की कोशिश
पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि आज देश में एक चलन शुरू हो गया है। अब शहीदों की यादों को मिटाने और इतिहास को तोड़ने-मरोड़ने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी विचारधारा को फिर से बांग्लादेश में थोपा जा रहा है। यह मुक्ति संग्राम की भावना पर सीधा हमला है।

हसीना ने देश की जनता से अपील की है। उन्होंने कहा कि सभी लोग एकजुट हों और उन ताकतों का विरोध करें जो हत्यारों का पुनर्वास कर रही हैं। हसीना के इस बयान ने बांग्लादेश की आंतरिक राजनीति में एक नई बहस छेड़ दी है, खासकर ऐसे समय में जब देश अपनी आजादी के इतिहास को सहेजने और भविष्य की दिशा तय करने के बीच खड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed