सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   pakistan punjab tezgam Express train derails 26 injured lodhran

पाकिस्तान में बड़ा ट्रेन हादसा: पटरी से उतरीं तेजगाम एक्सप्रेस की 5 बोगियां, 26 यात्री घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: राकेश कुमार Updated Wed, 25 Mar 2026 03:17 PM IST
विज्ञापन
सार

पाकिस्तान में बड़ा रेल हादसा हुआ है। दरअसल, लाहौर से कराची जा रही तेजगाम एक्सप्रेस की 5 बोगियां पटरी से उतर गईं। इस हादसे में 26 लोग घायल हुए हैं। पुलिस वालों ने कड़ी मशक्कत से सभी यात्रियों को खिड़कियां और दरवाजे काटकर सुरक्षित बाहर निकाला।

pakistan punjab tezgam Express train derails 26 injured lodhran
पाकिस्तान में ट्रेन हादसा - फोटो : @IANS
विज्ञापन

विस्तार

Pakistan Train Derailment: पाकिस्तान में बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है। लाहौर से कराची जा रही तेजगाम एक्सप्रेस की 5 बोगियां पटरी से उतर गईं. यह हादसा बहावलपुर-लोधरां सेक्शन के बीच आदम वाहन रेलवे स्टेशन के पास हुआ है। जानकारी के मुताबिक, इस दुर्घटना में 26 लोग घायल हुए हैं। 
Trending Videos


देर रात मची अफरा-तफरी
हादसे की सूचना मिलते ही लोधरां के डिप्टी कमिश्नर अब्दुल हफीज, एडिशनल डिप्टी कमिश्नर लियाकत गिलानी मौके पर पहुंच गए। अंधेरे में राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। पलटी हुई बोगियों में कई यात्री फंस गए थे। पुलिस वालों ने कड़ी मशक्कत से सभी यात्रियों को खिड़कियां और दरवाजे काटकर सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत यह रही कि इस पूरे हादसे में अब तक किसी की जान जाने की खबर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Supreme Court: गुरुग्राम दुष्कर्म मामले में शीर्ष अदालत का गुस्सा फूटा, कहा- हरियाणा पुलिस का रवैया शर्मनाक

9 लोग गंभीर रूप से घायल
लोधरां रेस्क्यू 1122 के मुहम्मद सफदर ने कहा कि कुल 26 यात्री घायल हुए हैं। 17 यात्रियों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी दे दी गई। हालांकि, एक महिला समते नौ गंभीर घायलों को लोधरां के जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक यात्री की हालत नाजुक बनी हुई है। अस्पताल प्रशासन ने आपात स्थिति को देखते हुए 35 बेड वाला एक अलग वार्ड आरक्षित कर दिया है।

क्या रही दुर्घटना की वजह?
पाकिस्तान रेलवे ने फिलहाल हादसे के कारणों पर चुप्पी साधी हुई है। हालांकि, जांच के आदेश दे दिए गए हैं।  मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ट्रेन के दो डिब्बों को जोड़ने वाला 'कपलर' अचानक टूट गया, जिससे ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई। इंजन के साथ लगे पांच डिब्बे पूरी तरह पलट गए।

रेल यातायात प्रभावित
हादसे के बाद मुख्य ट्रैक पर रेल यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। समसट्टा रेलवे जंक्शन से एक रिलीफ ट्रेन घटना स्थल पर भेजी गई है ताकि ट्रैक को साफ कर यातायात बहाल किया जा सके। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह तकनीकी खराबी थी या पटरी के रखरखाव में कोई लापरवाही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed