{"_id":"69c37033b4be79553a0f4863","slug":"amid-ceasefire-talks-president-donald-trump-gets-mystry-gift-from-iran-said-its-oil-gas-related-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Iran War: शांति वार्ता के बीच ट्रंप को ईरान से मिला रहस्यमयी तोहफा, बोले- ये तेल और गैस से जुड़ा महंगा गिफ्ट","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Iran War: शांति वार्ता के बीच ट्रंप को ईरान से मिला रहस्यमयी तोहफा, बोले- ये तेल और गैस से जुड़ा महंगा गिफ्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: Nitin Gautam
Updated Wed, 25 Mar 2026 10:48 AM IST
विज्ञापन
सार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के साथ युद्धविराम की बातचीत होने का दावा कर रहे हैं। वहीं ईरान की सेना की तरफ से इससे इनकार किया गया है। इस बीच ट्रंप ने कहा है कि उन्हें ईरान की तरफ से एक खास और महंगा तोहफा मिला है। आइए जानते हैं कि ट्रंप ने इसे लेकर क्या कहा...
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को एक चौंकाने वाला बयान दिया। ईरान के साथ युद्धविराम पर बातचीत की चर्चाओं के बीच ट्रंप ने कहा है कि ईरान ने उन्हें एक बहुत बड़ा और काफी कीमती तोहफा भेजा है। हालांकि उन्होंने इस तोहफे के बारे में कोई जानकारी नहीं दी और सिर्फ इतना कहा कि ये तोहफा तेल और गैस से जुड़ा है। ट्रंप जहां ईरान के साथ बातचीत का दावा कर रहे हैं, वहीं ईरान की सेना अमेरिका के साथ किसी भी बातचीत से इनकार कर रही है।
ट्रंप बोले- हम ईरान में सही लोगों से बात कर रहे
दरअसल मंगलवार को व्हाइट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान ट्रंप से पूछा गया कि ईरान की तरफ से जो लोग युद्धविराम पर बातचीत कर रहे हैं, क्या उन्हें उन पर विश्वास है? इसके जवाब में ट्रंप ने कहा, वे किसी पर विश्वास नहीं करते, लेकिन उन्होंने ईरान से एक तोहफा मिलने का संकेत दिया। जिसके आधार पर ट्रंप ने कहा कि वे सही लोगों से बात कर रहे हैं।
ट्रंप को मिला तोहफा तेल और गैस से जुड़ा
ट्रंप ने कहा, 'उन्होंने हमें एक तोहफा दिया है और वो तोहफा आज पहुंच गया है। यह एक बड़ा तोहफा है, जिसकी बहुत ज्यादा कीमत है, लेकिन मैं आपको ये नहीं बताने वाला हूं कि वह क्या है, लेकिन ये एक खास तोहफा है।' ट्रंप ने बताया कि यह तोहफा तेल और गैस से जुड़ा है। इसके अलावा ट्रंप ने ज्यादा जानकारी देने से इनकार कर दिया।
युद्धविराम के लिए अमेरिका ने ईरान को भेजा 15 सूत्रीय प्रस्ताव
इससे पहले सोमवार को ट्रंप ने ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर हमले पांच दिनों के लिए रोकने का एलान किया। इस दौरान ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका और ईरान की युद्धविराम को लेकर बात हो रही है। अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अमेरिकी सरकार ने ईरान को 15 सूत्रीय युद्धविराम प्रस्ताव भेजा है। हालांकि ईरान की तरफ से इसे लेकर कोई बयान जारी नहीं किया गया है। इस बीच अमेरिका द्वारा पश्चिम एशिया में अपने सैनिकों की तैनाती बढ़ाई जा रही है। जिससे चर्चा है कि अगर युद्धविराम पर सहमति नहीं बनती है तो अमेरिका ईरान के खिलाफ जमीनी आक्रमण कर सकता है।
ये भी पढ़ें- Iran: ईरान अमेरिका के साथ बातचीत के लिए तैयार, पर सिर्फ जेडी वेंस से करेगा बात; व्हाइट हाउस ने दिया ये जवाब
ईरान की सेना का ट्रंप पर तंज
एक तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति ईरान के साथ बातचीत होने का दावा कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ ईरानी की सेना ने ट्रंप पर तंज कसा है। ईरानी सेना के प्रवक्ता ने ट्रंप के बातचीत के दावे का मजाक उड़ाया है। उन्होंने कहा कि 'अपनी हार को समझौते का नाम देने की कोशिश न करें। आपके वादों के युग का अंत हो रहा है। दुनिया में अब दो मोर्चे हैं, जिनमें से एक सच्चाई का है और एक झूठ का। आपकी अंदरूनी लड़ाई इस हद तक पहुंच गई है कि अब आप खुद से ही समझौते पर बात कर रहे हैं। इस क्षेत्र में आपके निवेश पर कोई बात नहीं होगी, न ही आप भविष्य में तेल और गैस की पुरानी कीमतों को वापस देखेंगे। आपको ये समझना होगा कि इस क्षेत्र की शांति और स्थिरता हमारी सेना के ताकतवर हाथों में है।'
Trending Videos