सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   nitish kumar samriddhi yatra nalanda child incident flyover inauguration development projects

Bihar News: सीएम नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के दौरान सुरक्षा में चूक, बच्ची के काफिले में आने से हड़कंप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: Ashutosh Pratap Singh Updated Thu, 26 Mar 2026 03:37 PM IST
विज्ञापन
सार

गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी समृद्धि यात्रा के तहत नालंदा पहुंचे। भैंसासुर मंदिर के पास उनके काफिले में अचानक एक बच्ची आने से हड़कंप मच गया। महिला कांस्टेबल की सजगता से बच्ची सुरक्षित रही और बड़ा हादसा टल गया।

nitish kumar samriddhi yatra nalanda child incident flyover inauguration development projects
सीएम नीतीश कुमार के काफिले के सामने आई बच्ची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गुरुवार को अपनी समृद्धि यात्रा के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने गृह जिले नालंदा पहुंचे। इस दौरान उनके काफिले के सामने अचानक एक छोटी बच्ची के आ जाने से हड़कंप मच गया। यह घटना बिहार शरीफ के भैंसासुर मंदिर के पास तब हुई, जब मुख्यमंत्री फ्लाईओवर का उद्घाटन करने जा रहे थे।
Trending Videos


महिला कांस्टेबल की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

घटना के समय मौके पर तैनात महिला कांस्टेबल ने तुरंत बच्ची को सुरक्षित स्थान पर हटा लिया। उनकी सजगता के कारण बड़ा हादसा होते-होते टल गया। इससे पहले मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर नालंदा कॉलेज में लैंड हुआ। वहां से वे सीधे कार में बैठकर जिले के लिए 810 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब मुख्यमंत्री का सुरक्षा काफिला भैंसासुर मंदिर के पास पहुंचा, तो अचानक बच्ची सड़क पर दौड़ती हुई आ गई। हालांकि, महिला पुलिसकर्मी की तत्परता ने स्थिति को संभाल लिया। इस घटना ने हाई-प्रोफाइल 'समृद्धि यात्रा' और सीएम की सुरक्षा व्यवस्था के दावों के बीच प्रशासनिक चूक पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें: फर्जी बीएड अंकपत्र पर बनी शिक्षिका, निगरानी जांच में खुला बड़ा खेल, अब दर्ज हुआ केस

फ्लाईओवर का उद्घाटन

थोड़ी देर के व्यवधान के बाद मुख्यमंत्री का काफिला आगे बढ़ा और उन्होंने नव-निर्मित फ्लाईओवर का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य और स्थानीय अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed