सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   FIR registered against teacher reinstated on fake mark certificate stirred up commotion in Jehanabad Bihar

Bihar News: फर्जी बीएड अंकपत्र पर बनी शिक्षिका, निगरानी जांच में खुला बड़ा खेल, अब दर्ज हुआ केस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 26 Mar 2026 02:18 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: जहानाबाद में फर्जी बीएड अंक प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी पाने वाली शिक्षिका के खिलाफ निगरानी विभाग की जांच में मामला सही पाए जाने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

FIR registered against teacher reinstated on fake mark certificate stirred up commotion in Jehanabad Bihar
शिक्षा भवन जहानाबाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

फर्जी बी.एड. अंक प्रमाण पत्र के आधार पर नियुक्ति पाने वाली एक शिक्षिका के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना की शिकायत पर जहानाबाद नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह मामला निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के पुलिस उपाधीक्षक विंध्याचल प्रसाद की शिकायत पर दर्ज हुआ है।

Trending Videos


साल 2015 में शिक्षिका को मिली थी नौकरी
बताया गया है कि संबंधित शिक्षिका की नियुक्ति वर्ष 2015 में नियोजन इकाई जिला परिषद के माध्यम से उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केसर बाग, खैरा में की गई थी। शिक्षिका संगीता कुमारी, जो मूल रूप से नवादा जिले के न्यू एरिया पातालपुरी मोहल्ला की निवासी हैं और वर्तमान में पटना के अनीसाबाद में रह रही हैं, पर आरोप है कि उन्होंने नियुक्ति के समय बी.एड. प्रशिक्षण का फर्जी अंक प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में सही पाया गया आरोप
इस संबंध में शिकायत मिलने के बाद विभाग द्वारा जांच कराई गई। जांच के दौरान यह पाया गया कि प्रस्तुत अंक प्रमाण पत्र फर्जी है। बताया जाता है कि शिक्षिका द्वारा गौहाटी विश्वविद्यालय से जारी बी.एड. प्रशिक्षण का अंक पत्र प्रस्तुत किया गया था, जिसकी वर्ष 2023 में जांच की गई, जिसमें यह फर्जी पाया गया। इसके बाद जनवरी 2026 में दोबारा सत्यापन कराया गया, जिसमें भी प्रमाण पत्र पूरी तरह फर्जी निकला।


ये भी पढ़ें: शादी के एक साल बाद पति-पत्नी ने खाया जहर, दोनों की स्थिति गंभीर

'विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी'
इसके बाद निगरानी विभाग ने जहानाबाद नगर थाना में शिक्षिका के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। नगर थाना अध्यक्ष ने बताया कि निगरानी विभाग की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है और विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी। इस मामले के सामने आने के बाद फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी कर रहे शिक्षकों के बीच हड़कंप मच गया है। सरकार के निर्देश पर ऐसे सभी मामलों की निगरानी विभाग द्वारा जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed