सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Man-dies-being-hit-Vande-Bharat-while-spitting-tobacco-on-platform

Bihar News: प्लेटफॉर्म पर खैनी थूक रहा था शख्स, वंदे भारत की चपेट में आने से हुई मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Thu, 26 Mar 2026 10:29 AM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: बाढ़ स्टेशन पर मूक-बधिर व्यक्ति खैनी थूकने के दौरान वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। बाद में सोशल मीडिया के जरिए परिजनों ने शव की पहचान की।

Man-dies-being-hit-Vande-Bharat-while-spitting-tobacco-on-platform
प्लेटफार्म पर खैनी थूकने के दौरान की फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

दानापुर रेल मंडल अंतर्गत बाढ़ स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 02 पर मंगलवार को एक व्यक्ति की खैनी थूकने के दौरान वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, लेकिन उस समय व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई थी। बुधवार शाम सोशल मीडिया के माध्यम से परिजनों को घटना की जानकारी मिली। परिजन गुरुवार सुबह बाढ़ स्टेशन पहुंचे, जहां पोस्टमार्टम हाउस में रखे शव की पहचान की गई। रेल जीआरपी ने कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

जन्म से ही मूक-बधिर था मृतक
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि मृतक जन्म से ही मूक-बधिर था। वह मंगलवार सुबह अपने ससुराल जाने के लिए घर से निकले थे। उनका ससुराल बाढ़ अनुमंडल के सकसोहरा थाना क्षेत्र में है। इस दौरान वह किसी ट्रेन में बैठकर बाढ़ पहुंच गए, लेकिन ससुराल नहीं गए।

विज्ञापन
विज्ञापन


सुनने में असमर्थ था मृतक
बताया गया कि वह बाढ़ में ही सब्जियां और हॉर्लिक्स खरीदकर वापस लौटने की तैयारी में थे। सुनने में असमर्थ होने के कारण ट्रेन के हॉर्न का उन पर कोई असर नहीं हुआ और खैनी थूकने के दौरान वह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए। मृतक की पहचान नालंदा जिले के शाहाबाद गांव निवासी 55 वर्षीय संजय राउत के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें: घर से निकला था रोजी-रोटी के लिए, डंफर ने दो हिस्सों में बांट दिया शरीर

'सोशल मीडिया से मिली घटना की जानकारी'

मृतक के छोटे भाई कुंदन कुमार ने बताया कि उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से घटना की जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि संजय राउत मंगलवार को सकसोहरा थाना क्षेत्र स्थित अपने ससुराल जा रहे थे। वह बख्तियारपुर से ट्रेन में सवार हुए, लेकिन ट्रेन सीधे बाढ़ में रुकी। इसके बाद वह बाढ़ से वापस अपने घर लौटने की तैयारी में थे, उसी दौरान यह हादसा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed