सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   drunkard jumped from three story building with his wife husband died on spot in Chhapra Bihar

Bihar News: छपरा में शराबी ने पत्नी के साथ तीन मंजिला मकान से लगाई छलांग, पति की मौके पर हुई मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: सारण ब्यूरो Updated Thu, 26 Mar 2026 11:09 AM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: छपरा में पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद और शराब के नशे में हुए हंगामे के दौरान तीन मंजिला मकान से कूदने की घटना में पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई और अस्पताल में भर्ती है।

drunkard jumped from three story building with his wife husband died on spot in Chhapra Bihar
हादसे में घायल पत्नी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी कानून लागू है, लेकिन इसके बावजूद शराब से जुड़ी घटनाएं लगातार सामने आती रहती हैं। ताजा मामला छपरा से सामने आया है, जहां शराब के नशे में चूर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साथ हंगामा करते हुए उसे धक्का देकर तीन मंजिला मकान की छत से छलांग लगा दी। इस दौरान उसका सिर मकान के छज्जे से टकरा गया और एक सरिया उसके सिर में घुस गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई है।

Trending Videos


वेल्डर के रूप में कार्यरत था मृतक
घटना सारण जिला मुख्यालय स्थित नगर थाना क्षेत्र के राजेंद्र सरोवर के समीप की बताई जा रही है। मृतक की पहचान सारण जिले के खैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पटेढ़ा गांव निवासी कामेश्वर सिंह के पुत्र पिंटू सिंह के रूप में हुई है। वह छपरा शहर में बन रहे डबल डेकर पुल निर्माण कार्य में वेल्डर के रूप में कार्यरत थे। उनकी पत्नी प्रिया सिंह, भेल्दी थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव की रहने वाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लिया
घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को झाड़ियों से निकालकर तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने पिंटू सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि प्रिया सिंह का इलाज जारी है।


पिंटू और उनकी पत्नी के बीच अक्सर होता था विवाद
स्थानीय लोगों के अनुसार, पिंटू सिंह और उनकी पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। बुधवार देर रात यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने आवेश में आकर यह कदम उठा लिया। छलांग लगाने के दौरान पिंटू सिंह का सिर छज्जे से टकरा गया, जिससे सरिया सिर में घुस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं प्रिया सिंह झाड़ी में गिर गईं, जिससे उनका एक पैर टूट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

चार साल पहले हुई थी शादी
घायल अवस्था में प्रिया सिंह ने बताया कि चार साल पहले उनकी शादी पिंटू सिंह से हुई थी। शादी के बाद उन्हें पता चला कि उनके पति शराब के आदी हैं, जिसे लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। शादी के छह महीने बाद ही वह अपने मायके इंदौर चली गईं, जहां वह पिछले चार वर्षों से रह रही थीं, हालांकि इस दौरान उनका आना-जाना लगा रहा। उनका एक दो वर्षीय बेटा भी है। करीब 15 दिन पहले वह छपरा आकर राजेंद्र सरोवर के पास एक किराए के मकान में रहने लगे थे।

ये भी पढ़ें: चैत्र नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी देवी का होता है पूजन, मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़

शराब के लिए गांव की जमीन बेचना चाहता था मृतक
उन्होंने बताया कि उनके पति शराब के नशे में अक्सर गांव की जमीन बेचने की बात करते थे और पहले भी जमीन बेच चुके थे। हाल ही में वह फिर जमीन बेचने की तैयारी कर रहे थे, जिसका उन्होंने विरोध किया। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। बुधवार रात उन्होंने अपने माता-पिता को इस बारे में जानकारी दी। माता-पिता ने फोन पर समझाने की कोशिश की, लेकिन नशे में धुत पिंटू सिंह छत पर चले गए और हंगामा करने लगे। इसी दौरान उन्होंने पत्नी को धक्का देकर छत से छलांग लगा दी। नगर थाना पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed