{"_id":"69c4d9b34af4da9f900c8e47","slug":"ratna-debnath-mother-of-the-rg-kar-case-victim-says-will-contest-elections-ensure-women-safety-empowerment-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal Election: 'महिलाओं की सुरक्षा-सशक्तिकरण के लिए करूंगी काम', बोलीं आरजी कर दुष्कर्म पीड़िता की मां","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal Election: 'महिलाओं की सुरक्षा-सशक्तिकरण के लिए करूंगी काम', बोलीं आरजी कर दुष्कर्म पीड़िता की मां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तर 24 परगना
Published by: Devesh Tripathi
Updated Thu, 26 Mar 2026 12:31 PM IST
विज्ञापन
सार
पानीहाटी विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रत्ना देबनाथ ने गुरुवार को अपना चुनाव प्रचार शुरू किया। उन्होंने मतदाताओं से भाजपा को मौका देने का आग्रह किया। इसके साथ ही उन्होंने न्याय और जवाबदेही के लिए लड़ने का संकल्प लिया।
आरजीकर मामले की पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में आरजी कर मेडिकल कॉलेज दुष्कर्म और हत्या मामले की पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ ने गुरुवार से अपना चुनाव प्रचार शुरू किया। रत्ना देबनाथ को भाजपा ने पानीहाटी सीट से उम्मीदवार बनाया है। रत्ना देबनाथ ने गुरुवार को कहा कि मैं चुनाव लड़ूंगी। उन्होंने कहा कि मैं महिलाओं की सुरक्षा, महिलाओं की हिफाजत और महिलाओं के सशक्तिकरण को सुनिश्चित करूंगी।
भाजपा उम्मीदवार रत्ना देबनाथ ने कहा कि उन्होंने अपनी बेटी के लिए न्याय दिलाने का संकल्प लिया। देबनाथ ने पानीहाटी से अपनी उम्मीदवारी को जनता की जीत बताया। उन्होंने बुनियादी अधिकारों की रक्षा करने में विफल रहने के लिए राज्य सरकार की आलोचना की।
ये भी पढ़ें: Assembly Polls: बंगाल में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन; भवानीपुर में सुवेंदु अधिकारी ने 'राम राज्य' का आह्वान किया
मैं चुनाव नहीं जीतूंगी, पानीहाटी के लोग जीतेंगे : रत्ना देबनाथ
रत्ना देबनाथ ने एक दिन पहले बुधवार को कहा था, ''मैं चुनाव नहीं जीतूंगी; पानीहाटी के लोग जीतेंगे। पानीहाटी के लोग विरोध करना भूल गए हैं। सरकार ने लोगों के शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी अधिकारों को छीन लिया है। मैं महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना चाहती हूं। मैं कहना चाहती हूं कि सभी को समान अधिकार मिलने चाहिए।''
उन्होंने आगे कहा, ''आप जानते हैं कि मेरी बेटी आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गई थी। तब से यहां कई घटनाएं घटी हैं। मैं गुरुवार से अपना चुनाव अभियान शुरू करना चाहती हूं। मैं लोगों को बताना चाहती हूं कि मैं अब शून्य हूं, मेरे पास कुछ नहीं है। इसलिए मुझे कुछ चाहिए भी नहीं। मैं उनसे अनुरोध करूंगी कि वे मेरा साथ दें।''
ये भी पढ़ें: Jaishankar France Visit: विदेश मंत्री जयशंकर दो दिवसीय फ्रांस दौरे पर, जी7 विदेश मंत्रियों के साथ करेंगे बैठक
भाजपा को मौका देने की अपील
भाजपा उम्मीदवार ने कहा, ''चुनाव लड़ना कठिन नहीं होगा। हम पहले ही एक बड़ी लड़ाई जीत चुके हैं। हम राज्य की जनता से कहेंगे कि आपने पिछले 15 वर्षों से यह सरकार देखी है। मुझे और मेरी पार्टी को अगले पांच वर्षों के लिए मौका दीजिए। मैं अपनी बेटी की मौत का न्याय दिलाऊंगी; इसे कोई नहीं रोक सकता।'' उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि सीएम के इशारे पर सारे सबूत मिटा दिए गए हैं।
अन्य वीडियो
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन