सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ram Navami Greetings President, PM, and Defence Minister Describe Maryada Purushottam as an Inspiration

रामनवमी की शुभकानाएं: राष्ट्रपति, पीएम और रक्षा मंत्री ने मर्यादा पुरुषोत्तम को प्रेरणा बताया, किसने क्या कहा?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Sandhya Kumari Updated Thu, 26 Mar 2026 02:00 PM IST
विज्ञापन
सार

रामनवमी के त्योहार पर राष्ट्रपित द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से लेकर तमाम मंत्रियों ने शुभकामनाएं दी। सभी ने राम को मर्यादा पुरुषोत्तम बताया है। साथ ही उनके जीवन से प्रेरणा देने का निर्देश दिया है। 

Ram Navami Greetings President, PM, and Defence Minister Describe Maryada Purushottam as an Inspiration
रामनवमी की शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

देश में लोग धूमधाम से रामनवमी का पर्व मना रहे हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से लेकर कई मंत्रियों ने रावनवमी की शुभकामनाएं दी है। सभी ने अपने एक्स पर राम भगवान का वीडियो शेयर करते करते हुए पोस्ट लिखा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए लिखा “सभी देशवासियों को रामनवमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं! यह त्योहार हमें न्याय,कर्तव्य और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के जीवन से त्याग, समरसता और आदर्श जीवन-मूल्यों का अनमोल संदेश मिलता है। आइए, उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए हम रामराज्य की परिकल्पना के अनुरूप, एक समृद्ध, न्यायपूर्ण और विकसित भारत के निर्माण के लिए मिलजुल कर कार्य करें।” 

Trending Videos

 



प्रधानमंत्री मोदी ने दी शुभकामनाएं

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर में पूजा करते हुए अपने वीडियो को शेयर करके लिखा,  "देशभर के मेरे परिवारजनों को रामनवमी की असीम शुभकामनाएं। त्याग, तप और संयम से भरे मर्यादा पुरुषोत्तम के जीवन से हमें हर परिस्थिति का पूरे सामर्थ्य से सामना करने की प्रेरणा मिलती है। उनके आदर्श अनंतकाल तक भारतवासियों के साथ-साथ संपूर्ण मानवता के पथ-प्रदर्शक बने रहेंगे। मेरी कामना है कि भगवान राम की कृपा से सबका कल्याण हो, जिससे विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की सिद्धि का मार्ग प्रशस्त हो।"

 



रक्षा मंत्री ने सभी के लिए शांति, समृद्धि, सुख का कामना की

 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी राम नवमी पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने 'एक्स' पर लिखा, "प्रभु श्रीराम की कृपा से सभी के जीवन में शांति, समृद्धि और सुख का वास हो। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम का जीवन सत्य, त्याग, कर्तव्यनिष्ठा और लोककल्याण की सर्वोच्च प्रेरणा है। उनका आदर्श शासन, न्याय, समानता और जनकल्याण का प्रतीक रहा है, जो आज भी हमारे समाज और देश के लिए पथ प्रदर्शक है। आइए, हम भगवान राम के दिखाए मार्ग पर चलते हुए एक सशक्त, समरस, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लें। जय सिया राम।"

 


 

 

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी शुभकामनाएं

वहीं, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने प्रधानमंत्री मोदी का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "देश के सभी परिवारजनों को आस्था, मर्यादा और धर्म के पावन पर्व रामनवमी की अनंत शुभकामनाएं। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम का जीवन हमें सत्य, धर्म और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उनकी कृपा से आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed