सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   tn assembly polls 2026 aiadmk dmk battle lines drawn chennai

तमिलनाडु का रण: DMK के किले में सेंधमारी की कोशिश में AIADMK, क्या विजय बिगाड़ेंगे दिग्गजों का खेल?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: राकेश कुमार Updated Thu, 26 Mar 2026 01:20 PM IST
विज्ञापन
सार

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए एआईएडीएमके ने 169 और डीएमके ने 175 सीटों पर दावेदारी पेश करते हुए चुनावी बिगुल फूंक दिया है। 23 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए AIADMK ने DMK के गढ़ों में घेराबंदी तेज कर दी है। अभिनेता विजय की नई पार्टी की एंट्री ने इस मुकाबले को और अधिक रोमांचक बना दिया है।
 

tn assembly polls 2026 aiadmk dmk battle lines drawn chennai
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

तमिलनाडु में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। 23 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए बिसात बिछ चुकी है। इस बार मुकाबला सिर्फ दो द्रविड़ दलों के बीच नहीं, बल्कि एक-एक सीट के लिए 'करो या मरो' की स्थिति बनी हुई है। 
Trending Videos


DMK के गढ़ में AIADMK का 'फर्स्ट मूव'
मुख्य विपक्षी दल अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) ने इस बार सत्ताधारी द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) को उसी के घर में घेरने की रणनीति बनाई है। एआईएडीएमके ने गठबंधन की सीटों का बंटवारा सबसे पहले फाइनल किया है। इतना ही नहीं, चेन्नई जैसे शहरी क्षेत्रों में भी बढ़त बना ली है। इसे मुख्यमंत्री एमके स्टालिन का अभेद्य किला माना जाता है। एआईएडीएमके ने राज्य की 234 में से 169 सीटों पर खुद चुनाव लड़ने का फैसला किया है। वहीं भाजपा 27 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चेन्नई की 13 सीटों पर महामुकाबला
सबसे दिलचस्प जंग राजधानी चेन्नई में देखने को मिलेगी। यहां की 16 सीटों में से 13 पर एआईएडीएमके सीधे तौर पर डीएमके के दिग्गजों से टकरा रही है। इसमें मुख्यमंत्री स्टालिन, उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन और स्वास्थ्य मंत्री सुब्रमण्यम जैसे कद्दावर नेताओं की सीट शामिल हैं। एआईएडीएमके प्रमुख पलानीस्वामी ने मायलापुर से चुनाव प्रचार का आगाज कर अपनी मंशा साफ कर दी है।

यह भी पढ़ें: मणिपुर में फिर तनाव: कुकी उग्रवादियों ने सेना पर की फायरिंग, आधे घंटे चली मुठभेड़, जानिए अब कैसे हैं हालात

तीसरे और चौथे मोर्चे की चुनौती
तमिलनाडु की राजनीति में इस बार सीमन के नेतृत्व वाली 'नाम तमिलर कत्छी' (एनटीके) सभी 234 सीटों पर अकेले दम ठोक रही है। वहीं, साउथ सिनेमा के सुपरस्टार विजय की नई पार्टी तमिलगा वेत्त्री कज़गम (टीवीके) ने समीकरण उलझा दिए हैं। विजय इस हफ्ते से अपना तूफानी दौरा शुरू करने वाले हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि विजय की एंट्री से युवाओं का वोट बैंक किधर जाएगा, यह कहना मुश्किल है।

भाजपा के खाते में 27 सीटें
डीएमके के नेतृत्व वाले 'सेकुलर प्रोग्रेसिव अलायंस' में कांग्रेस 28 सीटों पर और डीएमडीके 10 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। वहीं, AIADMK के नेतृत्व वाले NDA में बीजेपी को 27, PMK को 18 और AMMK को 11 सीटें दी गई हैं। 30 मार्च से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। इसके बाद तमिलनाडु की सड़कों पर नारों और झंडों का सैलाब उमड़ने वाला है।

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए एआईएडीएमके ने 169 और डीएमके ने 175 सीटों पर दावेदारी पेश करते हुए चुनावी बिगुल फूंक दिया है। 23 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए AIADMK ने चेन्नई के DMK गढ़ों में घेराबंदी तेज कर दी है। अभिनेता विजय की नई पार्टी की एंट्री ने इस मुकाबले को और अधिक रोमांचक बना दिया है।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed