फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Illegal Sand Transportation: Mining Department Seizes 6 Tractors

सीजी: मनेंद्रगढ़ में अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग का बड़ा एक्शन, छह ट्रैक्टर और दो टिपर जब्त

Sun, 18 Oct 2026 02:45 PM IST
अंबिकापुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर
अमर उजाला नेटवर्क, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर Published by: अंबिकापुर ब्यूरो Updated Sun, 18 Oct 2026 02:45 PM IST
सार

जिले में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने कार्रवाई करते हुए 6 ट्रैक्टर और 2 टिपर जब्त किए। सिरौली, चैनपुर, हस्तिनापुर और घुटरा में जांच के बाद वाहनों पर खनिज नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Illegal Sand Transportation: Mining Department Seizes 6 Tractors
अवैध रेत उत्खनन में उपयोग जब्त ट्रैक्टर व टीपर

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। कलेक्टर के निर्देश पर जिला खनिज उड़नदस्ता दल ने मनेंद्रगढ़ तहसील के विभिन्न क्षेत्रों में जांच अभियान चलाकर रेत का अवैध परिवहन करते हुए 6 ट्रैक्टर और 2 टिपर वाहनों को जब्त किया है। जब्त किए गए सभी वाहनों को सुरक्षा की दृष्टि से कलेक्ट्रेट परिसर में रखा गया है।
विज्ञापन


सिरौली, चैनपुर, हस्तिनापुर और घुटरा में दबिश
जानकारी के अनुसार, जिले में खनिज संसाधनों के अवैध उत्खनन और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है। इसी क्रम में 16 अक्टूबर 2026 को जिला खनिज उड़नदस्ता दल ने मनेंद्रगढ़ तहसील के सिरौली, चैनपुर, हस्तिनापुर और घुटरा क्षेत्रों में जांच अभियान चलाया।
विज्ञापन


इस दौरान रेत का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर टीम ने 6 ट्रैक्टर और 2 टिपर वाहनों को जब्त कर लिया। कार्रवाई के बाद सभी वाहनों को कलेक्ट्रेट परिसर में रखा गया है। खनिज विभाग की इस कार्रवाई का उद्देश्य खनिज संसाधनों के अनधिकृत परिवहन पर रोक लगाना और शासन के निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खनिज नियमों के तहत होगी कार्रवाई
खनिज विभाग के अनुसार, जब्त किए गए वाहनों के विरुद्ध खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 तथा छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 के तहत नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि खनिज नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। जिले में अवैध रेत परिवहन और खनिज संसाधनों के अनधिकृत उपयोग पर प्रभावी नियंत्रण के लिए निगरानी और जांच अभियान आगे भी चलाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed