फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   Flipkart Sale Ends Midnight, Grab Premium Laptops Unbeatable Prices Before Offers Expire

फ्लिपकार्ट सेल का आखिरी मौका आज: मैकबुक और AI लैपटॉप्स पर पर मिल रहे बंपर डस्काउंट, ऐसे उठाएं ऑफर्स का लाभ

Sun, 18 Oct 2026 02:40 PM IST
जागृति शुक्ला टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Sun, 18 Oct 2026 02:40 PM IST
सार

फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज 2026 सेल 18 अक्तूबर की रात खत्म होने वाली है। ऐसे में अगर आप अपने काम या पढ़ाई के लिए नया लैपटॉप खरीदने का सोच रहे हैं, तो यह डिस्काउंट और बैंक ऑफर्स का लाभ उठाने का आपके पास आखिरी मौका है। आइए जानते हैं सेल में किन लैपटॉप्स पर बंपर डिस्काउंट मिल रहा है, और आप इसका फायदा कैसे उठा सकते हैं...
 

विज्ञापन
Flipkart Sale Ends Midnight, Grab Premium Laptops Unbeatable Prices Before Offers Expire
आज रात खत्म हो रही फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

अगर आप नया लैपटॉप खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके पास सिर्फ और सिर्फ आज का दिन ही बचा है। फ्लिपकार्ट के अनुसार, बिग बिलियन डेज 2026 सेल आज यानी 18 अक्तूबर की रात खत्म हो सकती है। इस सेल में एपल मैकबुक एयर एम5 से लेकर एचपी, लेनोवो, एसर और सैमसंग के कई लैपटॉप्स पर बंपर बैंक डिस्काउंट मिल रहा है। कुछ मॉडल्स पर बैंक ऑफर्स के बाद आप हजारों रुपयों की एक्स्ट्रा बचत कर सकते हैं। हालांकि यहां पर एक बात ध्यान रखना जरूरी है कि ऑफर की उपलब्धता, बैंक कार्ड की पात्रता और अंतिम कीमत बदल सकती है। फ्लिपकार्ट पर प्रोटेक्ट प्रॉमिस फीस और ऑफर हैंडलिंग चार्ज जैसे अतिरिक्त शुल्क भी लागू हो सकते हैं।

विज्ञापन


किन लैपटॉप्स पर मिल रहा भारी डिस्काउंट?

एचपी ओमनीबुक तीन पर कितनी हो सकती है बचत?

  • एचपी ओमनीबुक तीन के स्नैपड्रैगन एक्स वेरिएंट में 8GB RAM और 512GB स्टोरेज मिलती है। इसकी लिस्टेड कीमत 59,990 रुपये है। चुनिंदा ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से 16,750 रुपये तक की छूट मिलने पर इसकी प्रभावी कीमत 43,500 रुपये से कम हो सकती है।
  • विज्ञापन
  • वहीं, इंटेल कोर पांच सीरीज 3 315 प्रोसेसर वाले एचपी ओमनीबुक3 OLED मॉडल में 12GB RAM और 512GB स्टोरेज दी गई है। इसकी कीमत 79,990 रुपये है। फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक और एसबीआई क्रेडिट कार्ड पर 17,775 रुपये तक के कैशबैक के बाद इसकी प्रभावी कीमत 63 हजार रुपये से कम हो सकती है। कंपनी के बताए आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड ऑफर के तहत 21 हजार रुपये तक की छूट मिलने पर कीमत 59 हजार रुपये से कम हो सकती है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन


सैमसंग गैलेक्सी बुक 4 एज पर कितना ऑफर?

  • सैमसंग गैलेक्सी बुक 4 एज फ्लिपकार्ट पर 63,990 रुपये में लिस्ट है। फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक और एसबीआई क्रेडिट कार्ड से सात हजार रुपये की छूट मिलने पर इसकी कीमत 57 हजार रुपये से कम हो सकती है। इसमें स्नैपड्रैगन एक्स प्रोसेसर, 16GB RAM और 512GB SSD मिलती है। पतला और हल्का लैपटॉप तलाश रहे यूजर्स इस मॉडल को विकल्प के तौर पर देख सकते हैं।


एसर स्विफ्ट नियो पर 9,675 तक की छूट
एसर स्विफ्ट नियो में इंटेल कोर अल्ट्रा 5 226V प्रोसेसर, 16GB RAM और 512GB स्टोरेज दी गई है। इसकी कीमत 69,990 रुपये है। पात्र क्रेडिट कार्ड पर 9,675 रुपये तक की छूट के बाद इसे 61,000 रुपये से कम में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा, स्विफ्ट नियो 14 OLED और Swift Pro जैसे मॉडल भी बैंक ऑफर्स के बाद करीब 64 हजार रुपये में उपलब्ध बताए गए हैं।

एचपी 14 और सैमसंग गैलेक्सी बुक 5 की कीमत

  • इंटेल कोर अल्ट्रा 7 155H प्रोसेसर वाला HP 14 लैपटॉप 86,990 रुपये में लिस्ट है। आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड ईएमआई ट्रांजैक्शन पर मिलने वाली छूट के बाद इसकी कीमत 73 हजार रुपये से कम हो सकती है। इसमें 16GB RAM और 1TB SSD दी गई है।
  • दूसरी ओर, इंटेल कोर अल्ट्रा 7 255U प्रोसेसर वाला सैमसंग गैलेक्सी बुक 5 82,990 रुपये की सेल कीमत पर लिस्ट है। आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड से 5,250 रुपये तक की छूट मिलने पर इसे 78 हजार रुपये से कम में खरीदा जा सकता है। इसमें 16GB RAM और 512GB SSD मिलती है।


क्या लेनोवो आइडियापैड स्लिम 5 OLED पर भी मिल रही छूट?
हां, लेनोवो आइडियापैड स्लिम5 OLED पर आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड ईएमआई ट्रांजैक्शन पर करीब  25,250 की छूट मिल रही है।  लेनोवो आइडियापैड स्लिम 5 OLED में इंटेल कोड अल्ट्रा 9 185H प्रोसेसर, 16GB RAM और 512GB SSD दी गई है। इसकी सामान्य कीमत करीब 1.20 लाख रुपये बताई गई है। आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन पर 25,250 रुपये तक की छूट मिलने के बाद इसे 95 हजार रुपये से कम में खरीदा जा सकता है।

मैकबुक एयर M5 पर भी मिल रहा ऑफर
एपल मैकबुक एयर M5 की सामान्य कीमत 1,49,900 रुपये है, जबकि फ्लिपकार्ट पर इसकी शुरुआती कीमत 1,35,990 रुपये लिस्ट है। यानी बैंक ऑफर के बिना भी इसकी कीमत में 13,910 रुपये की कमी है। फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक और एसबीआई क्रेडिट कार्ड से 10,100 रुपये की अतिरिक्त छूट मिलने पर इसे 1,26,000 रुपये से कम में खरीदा जा सकता है।

खरीदारी से पहले इन बातों का रखें ध्यान

  • फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज 2026 सेल आज रात खत्म होने वाली है। ऐसे में खरीदारी करने से पहले अपने पसंदीदा लैपटॉप की मौजूदा कीमत और बैंक ऑफर की शर्तें जरूर चेक करें। यह भी देख लें कि छूट सीधे कीमत में मिल रही है या कैशबैक के रूप में, और क्या आपके कार्ड पर ऑफर लागू है।
  • इसके अलावा, अंतिम बिल में जुड़ने वाले अतिरिक्त चार्ज भी जांचें। ध्यान दें कि ऑफर और कीमतें बदल सकती हैं। इसलिए खरीदारी के समय फ्लिपकार्ट पर दिखाई जा रही अंतिम कीमत को ही आधार बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed