सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Railway Station Set for Expansion Construction of Two New Platforms and a Foot Overbridge Begins in Ambikapur

अंबिकापुर: रेलवे स्टेशन का होगा विस्तार, दो नए प्लेटफार्म-फुट ओवरब्रिज का निर्माण शुरू, सांसद किया भूमि पूजन

अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 13 Mar 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
सार

अंबिकापुर रेलवे स्टेशन के विस्तार और यात्री सुविधाओं को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए दो नए प्लेटफार्म और एक फुट ओवरब्रिज के निर्माण कार्य का शुक्रवार को भूमि पूजन किया गया।

Railway Station Set for Expansion Construction of Two New Platforms and a Foot Overbridge Begins in Ambikapur
सांसद ने किया भूमि पूजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अंबिकापुर रेलवे स्टेशन के विस्तार और यात्री सुविधाओं को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए दो नए प्लेटफार्म और एक फुट ओवरब्रिज के निर्माण कार्य का शुक्रवार को भूमि पूजन किया गया। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने विधि-विधान से भूमि पूजन कर निर्माण कार्य की शुरुआत की। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह मेजर, भाजपा जिला महामंत्री विनोद हर्ष तथा नगर निगम सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Trending Videos


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद चिंतामणि महाराज ने कहा कि अंबिकापुर रेलवे स्टेशन के समग्र विकास के लिए केंद्र सरकार और रेल मंत्रालय का पूरा सहयोग मिल रहा है। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए उनकी मांग पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने स्टेशन पर दो नए प्लेटफार्म, मौजूदा प्लेटफार्म का 80 मीटर विस्तार तथा फुट ओवरब्रिज निर्माण के लिए करीब 10 करोड़ रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत की है। उन्होंने अंबिकापुर-बरवाडीह रेलवे लाइन परियोजना का जिक्र करते हुए कहा कि यह सरगुजा क्षेत्र की लंबे समय से लंबित मांग है और इसके लिए वे लगातार प्रयास कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने स्टेशन के विकास कार्यों की स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए प्लेटफार्म के साथ बनेगी लूप लाइन
रेलवे के एईएन अजय कुमार गुप्ता ने बताया कि स्टेशन पर प्लेटफॉर्म क्रमांक 2 और 3 का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही एक नई लूप लाइन भी बनाई जाएगी, जिससे ट्रेनों के संचालन में सुविधा होगी। इसके अलावा प्लेटफॉर्म क्रमांक 1 की लंबाई करीब 80 मीटर तक बढ़ाई जा रही है और यात्रियों की आवाजाही को आसान बनाने के लिए फुट ओवरब्रिज का निर्माण भी किया जाएगा।

जेडआरयूसीसी सदस्य ने  अंबिकापुर–रायपुर इंटरसिटी ट्रेन का प्रस्ताव
जेडआरयूसीसी सदस्य मुकेश तिवारी ने बताया कि अंबिकापुर रेलवे स्टेशन में वाशिंग पिट का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और वर्ष के अंत तक नए प्लेटफार्म का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद अंबिकापुर से नई ट्रेनों के संचालन का मार्ग भी प्रशस्त होगा।
उन्होंने अंबिकापुर से रायपुर के लिए सीधी इंटरसिटी ट्रेन चलाने का प्रस्ताव भी रखा है। प्रस्ताव के अनुसार ट्रेन सुबह 4 बजे अंबिकापुर से रवाना होकर सुबह 11 बजे रायपुर पहुंचेगी और शाम 4 बजे रायपुर से चलकर रात 11 बजे अंबिकापुर पहुंचेगी।

पार्किंग और पहुंच मार्ग पर भी होगा काम
कार्यक्रम में रेलवे अधिकारियों ने बताया कि स्टेशन में पार्किंग की समस्या को दूर करने और स्टेशन तक अलग पहुंच मार्ग विकसित करने की संभावनाओं पर भी विचार किया जा रहा है। स्टेशन के दूसरे छोर से ऑटो की निकासी के लिए अलग मार्ग बनाए जाने से जाम की समस्या में भी राहत मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed