सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Cg Sales Promotion Employees Union Holds Bike Rally Demanding Removal of GST on Medicines

'दवाओं पर GST हटे': छत्तीसगढ़ सेल्स प्रमोशन एम्प्लाइज यूनियन की बाइक रैली, लोगों को सस्ती दवाएं देने का आह्वान

अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 16 Mar 2026 07:03 PM IST
विज्ञापन
सार

छत्तीसगढ़ सेल्स प्रमोशन एम्प्लाइज यूनियन के आह्वान पर शहर में मोटरसाइकिल रैली निकालकर केंद्र व राज्य सरकार से दवाओं को जीएसटी के दायरे से बाहर करने की मांग की। यूनियन अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह और सह सचिव धर्मेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सदस्य शामिल हुए।

Cg Sales Promotion Employees Union Holds Bike Rally Demanding Removal of GST on Medicines
सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों की बाइक रैली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दवाओं पर शून्य जीएसटी लागू करने और आम जनता को सस्ती दरों पर गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराने की मांग को लेकर शहर में मोटरसाइकिल रैली निकाली गई। यह रैली छत्तीसगढ़ सेल्स प्रमोशन एम्प्लाइज यूनियन द्वारा नेशनल फेडरेशन ऑफ मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के आह्वान पर आयोजित की गई।

Trending Videos


रैली के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार से दवाओं को जीएसटी के दायरे से बाहर करने की मांग की गई। यूनियन पदाधिकारियों का कहना था कि दवाओं पर कर लगने से उनकी कीमत बढ़ जाती है, जिसका सीधा असर आम मरीजों पर पड़ता है। इसलिए जरूरी है कि दवाओं को टैक्स मुक्त कर आम लोगों को किफायती दर पर उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में यूनियन के अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह और सह सचिव धर्मेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सदस्य शामिल हुए। रैली में शेखर ज्योति, शेखर पुष्प, राकेश दुबे, संतोष महाराणा, चंद्रभान कुमार चौहान, ताहिर हसन, संजेश कुमार, अमजद खान, रामाधार, दिनेश पाल, श्याम गुप्ता, शुभम सागर, अभिषेक शर्मा, समित कुमार, सुनील पाल, अभय अग्रहरि, मृत्युंजय सिंह, आयुष दास, अजय कुमार गुप्ता, विक्रांत वादी, रोहित कुमार, कृष्ण सिंह, हरीश प्रजापति, ईतेस मिश्रा, मेनोज दास, आशीष दुबे, रूपेश पाल, प्रशांत कुमार, ब्रजेश कुमार, आयुष पाल, अंबिकेश तिवारी, आशुतोष पटेल, गोपाल मरावी और आदित्य सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि आम जनता को सस्ती और बेहतर गुणवत्ता की दवाएं उपलब्ध कराने के लिए उनका आंदोलन आगे भी जारी रहेगा और सरकार तक अपनी मांग लगातार पहुंचाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed