{"_id":"69b9389ddf3f6173400be907","slug":"four-accused-arrested-for-brutally-murdering-youth-in-ambikapur-due-to-mutual-enmity-2026-03-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डबरी हत्याकांड का खुलासा: युवक की हत्या के मामले में चार गिरफ्तार, टांगी और खून से सने कपड़े जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डबरी हत्याकांड का खुलासा: युवक की हत्या के मामले में चार गिरफ्तार, टांगी और खून से सने कपड़े जब्त
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 17 Mar 2026 04:51 PM IST
विज्ञापन
सार
सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोतका में 15 मार्च को शादी समारोह के दौरान आपसी विवाद में एक शख्स की डंडा और टांगी से हत्या कर दी गई, जिसके बाद आरोपियों ने शव को फेंककर फरार हो गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोतका में युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना आपसी विवाद का परिणाम बताई जा रही है, जिसमें आरोपियों ने बेरहमी से युवक पर हमला कर उसकी जान ले ली।
Trending Videos
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हनुमानगढ़ निवासी मनोज कुमार ने 16 मार्च को थाना उदयपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका छोटा भाई शीतल कुमार 15 मार्च को एक शादी समारोह में शामिल होने पोतका गया था। अगले दिन सूचना मिली कि शीतल के साथ मारपीट कर उसे पोतका पुलिया के पास स्थित डबरी में फेंक दिया गया है। मौके पर पहुंचने पर शीतल का शव पानी में मिला, जिसके सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। घटनास्थल से खून से सना जूट का बोरा, मोबाइल फोन और गमछा बरामद किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर गंभीर चोट के चलते हत्या की पुष्टि हुई। जांच के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रमोद सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने आपसी विवाद के चलते डंडा और टांगी से हमला कर शीतल की हत्या करना स्वीकार किया।
घटना के बाद आरोपी ने अपने रिश्तेदार राजेश कुमार के साथ मिलकर शव को डबरी में फेंक दिया। वहीं, आरोपी के पिता बहादुर और मां पवारों ने घर में गिरे खून को साफ कर गोबर से लिपाई कर साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया।
पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त डंडा, टांगी, मोटरसाइकिल तथा खून से सने कपड़े जब्त किए हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। पूरे मामले की कार्रवाई डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के निर्देशन में की गई, जिसमें थाना प्रभारी निरीक्षक शिशिरकांत सिंह सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।