सब्सक्राइब करें

सास और साले का कत्ल: 'जल्लाद था पति, पुलिस न मारती तो वो मुझे व बच्चों को...'; एनकाउंटर पर सायमा ने कही ये बात

अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 18 Mar 2026 10:15 AM IST
सार

बरेली में सास और साले का हत्यारोपी अफसर मुठभेड़ में ढेर हो गया। मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। पति के मुठभेड़ में मारे जाने पर पत्नी ने बड़ा बयान दिया। पत्नी ने कहा कि पुलिस ने उसे मारकर बिल्कुल सही किया। हर दिन मारता-पीटता था, मुझे ऐसे आदमी से कोई मतलब नहीं था।

विज्ञापन
Afsar Khan Encounter Mother-in-Law and Brother-in-Law Kill wife says police did exactly right killing him
bareilly encounter - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
बरेली में पारिवारिक विवाद को निपटाने के लिए बुलाई गई पंचायत में सास-साले की चाकू से गोदकर हत्या और पत्नी को गंभीर रूप से घायल करने वाले आरोपी अफसर खां को पुलिस ने मंगलवार सुबह सहारा ग्राउंड में मुठभेड़ के दौरान ढेर कर दिया। 


पुलिस टीम पर आरोपी की ओर से करीब 10 फायर किए गए, जिसमें दो सिपाही घायल हुए। एक गोली इज्जतनगर थाना प्रभारी की बुलेट प्रूफ जैकेट में और दूसरी उनके वाहन में भी लगी। जवाबी कार्रवाई में अफसर को दो गोलियां लगीं। जिला अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया।
 
Trending Videos
Afsar Khan Encounter Mother-in-Law and Brother-in-Law Kill wife says police did exactly right killing him
मुठभेड़ स्थल पर बरामद चाकू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
'जल्लाद था पति'
अफसर खां पति नहीं जल्लाद था। पुलिस ने सही किया जो उसे मार दिया। वरना वो मुझे और बच्चों को मार डालता। कई बार बच्चों की गर्दन पर छूरी रखकर ब्लैकमेल कर चुका था। आदमी कितना भी बुरा क्यों न हो, लेकिन कभी न कभी सुधर जाता है पर ये हैवान बन चुका था। नौ साल से उसकी जिंदगी नरक बना रखी थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Afsar Khan Encounter Mother-in-Law and Brother-in-Law Kill wife says police did exactly right killing him
मुठभेड़ स्थल पर मिली पिस्टल की जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पति अफसर खां के एनकाउंटर की जानकारी होते ही अस्पताल में भर्ती रहपुरा चौधरी निवासी सायमा के चेहरे पर सुकून सा नजर आया। कुछ देर शांत रहने के बाद सायमा बोलीं- रोज-रोज का झगड़ा ही खत्म हो गया। पुलिस ने उसे मारकर बिल्कुल सही किया। मुझे ऐसे आदमी से कोई मतलब नहीं। मर गया या जिंदा रहे, मुझे कोई वास्ता नहीं। उसी की वजह से आज मेरी ये हालत है। 

 
Afsar Khan Encounter Mother-in-Law and Brother-in-Law Kill wife says police did exactly right killing him
मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गाड़ी में लगी गोली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शादी के बाद से अभी तक उसने कभी एक दिन भी खुशी से नहीं बिताया। हर दिन मारता-पीटता था। बीते शनिवार को वह रोजे से थी, लेकिन घर में दो दिन से खाना नहीं पक रहा था। मां आसमां ने घर आकर रोजा खोलने के लिए कहा तो उसने भी झगड़ने लगा। हाथ उठा दिया। इससे पहले भी कई बार उससे और उसके घर वालों के साथ मारपीट कर चुका था।
विज्ञापन
Afsar Khan Encounter Mother-in-Law and Brother-in-Law Kill wife says police did exactly right killing him
आरोपी अमुठभेड़ स्थल पर पड़ी पिस्टलफसर का एनकाउंटर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सायमा ने बताया कि वर्ष 2022 में चाकू से पिता और उस पर हमला किया था। दोनों के सिर पर चोटें आई थीं। निशान आज तक हैं। उसने थाने में शिकायत की, लेकिन पुलिस से सांठगांठ करके उसने मामले को रफा-दफा कर लिया। ऐसा हर बार होता था, जब भी वह शिकायत करती पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती। रविवार सुबह और शाम को भी शिकायत की थी। लेकिन पुलिस ने तब भी कोई कार्रवाई नहीं की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed