सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police Bust Illegal Fuel Pump One Accused Arrested in Bareilly

Bareilly News: पुलिस ने पकड़ा अवैध फ्यूल पंप, एक आरोपी गिरफ्तार; दुकान पर बेचा जा रहा था डीजल-पेट्रोल

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 18 Mar 2026 11:48 AM IST
विज्ञापन
सार

बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र में चाचा-भतीजे अवैध तरीके से पेट्रोल और डीजल की बिक्री कर रहे थे। पुलिस ने छापा मारकर इसका भंडाफोड़ किया। मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। 

Police Bust Illegal Fuel Pump One Accused Arrested in Bareilly
पुलिस ने पकड़ा अवैध फ्यूल पंप - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र के हरदासपुर गांव में पुलिस ने अवैध फ्यूल पंप पकड़ा है। यहां मशीनें तो लगी मिलीं लेकिन पेट्रोल और डीजल की बिक्री पास में स्थित दुकान से की जा रही थी। पुलिस ने 190 लीटर डीजल और 105 लीटर पेट्रोल बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आपूर्ति निरीक्षक ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

Trending Videos


हरदासपुर गांव में करीब तीन माह से बिना लाइसेंस के डीजल और पेट्रोल बेचा जा रहा था। ग्रामीणों के मुताबिक, मुजफ्फरनगर के ककरौली के दो लोग जो रिश्ते में चाचा-भतीजे हैं, उन्होंने यहां जमीन किराये पर ली और बिना लाइसेंस पेट्रोल और डीजल की बिक्री करने लगे। मंगलवार को बरेली एसओजी टीम ने  रामनगर चौकी पुलिस के साथ मिलकर यहां छापा मारा। दुकान से करीब 190 लीटर डीजल व 105 लीटर पेट्रोल बरामद हुआ। मौके से राजवीर नाम के व्यक्ति को तेल बेचते पकड़ा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस और पूर्ति विभाग की सांठगांठ तो नहीं
हरदासपुर में पिछले तीन महीनों से बिना लाइसेंस डीजल और पेट्रोल बेचा जा रहा था, जबकि यहां गांव में ही पुलिस चौकी है। सप्लाई विभाग के अधिकारी भी आए दिन इधर से गुजरते हैं, लेकिन किसी की नजर इस पर नहीं पड़ी। यूं कहें कि जानबूझकर अनदेखी की गई। फिलहाल, यह जांच का विषय है लेकिन ग्रामीणों में चर्चा है कि पुलिस और पूर्ति विभाग की सांठगांठ यह अवैध धंधा चल रहा था। 

क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी विनोद श्रीवास्तव ने बताया कि हमने तेल बेचने के स्थान पर जांच की तो वहां मशीन चलाने का कोई साधन नहीं था और न ही संचालक के पास पेट्रोल-डीजल बेचने का कोई लाइसेंस था।

पूर्ति निरीक्षक आंवला शिखा पांडे ने कहा कि यहां अवैध तरीके से तेल बेचा जा रहा था। इसकी जांच की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। सीओ आंवला नितिन कुमार ने बतायाय कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। सप्लाई चेन से जुड़े लोगों को चिह्नित किया जाएगा। उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed