{"_id":"69ba7733e26f08cc7b03d602","slug":"bids-placed-on-124-players-at-the-bareilly-premier-league-auction-2026-03-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sports: बरेली प्रीमियर लीग के ऑक्शन में खिलाड़ियों पर हुई धनवर्षा, शिव राठी 25.5 हजार रुपये में बिके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sports: बरेली प्रीमियर लीग के ऑक्शन में खिलाड़ियों पर हुई धनवर्षा, शिव राठी 25.5 हजार रुपये में बिके
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Wed, 18 Mar 2026 03:34 PM IST
विज्ञापन
सार
बरेली प्रीमियर लीग के आगामी सीजन के लिए ऑक्शन में खिलाड़ियों पर धनवर्षा हुई। सबसे महंगे खिलाड़ी आगरा के बिके। बरेली में सबसे महंगे खिलाड़ी शिव राठी रहें, जिन्हें 25500 रुपये में खरीदा गया।
बीसलपुर चौराहा स्थित एक होटल में बीपीएल के पदाधिकारी
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
बरेली प्रीमियर लीग (बीपीएल) के आगामी सीजन के लिए बीसलपुर चौराहा स्थित एक होटल में खिलाड़ियों की नीलामी प्रक्रिया हुई। नीलामी के दौरान फ्रेंचाइजी मालिकों ने अपनी पसंदीदा टीम बनाने के लिए दिल खोलकर पैसा बहाया। शिव कुमार राठी बरेली के सबसे महंगे खिलाड़ी साबित हुए, जिन्हें 25.5 हजार रुपये में खरीदा गया। बीपीएल के इस ऑक्शन के लिए कुल 252 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया था, जिनमें से 124 खिलाड़ियों पर बोली लगी और वे विभिन्न टीमों का हिस्सा बने। वहीं नीलामी में आगरा के खिलाड़ी सबसे महंगे बिके।
Trending Videos
स्थानीय खिलाड़ियों की बात करें तो बहेरी बाबैंडर्स के शिव कुमार राठी को 25.5 हजार रुपये में खरीदा गया। बरेली ब्लास्टर्स के निशांत कुशवाहा को 23 हजार रुपये में खरीदा गया। वहीं उनके अलावा शुभ अग्रवाल पर बहेरी बाबैंडर्स ने 21.5 हजार की बोली लगी। वहीं अभिषेक प्रताप, हर्ष राणा और शारून खान 19-19 हजार रुपये में बिके।
विज्ञापन
विज्ञापन
अन्य प्रमुख खिलाड़ियों में शुभम मिश्रा (17 हजार), जैनुल अंसारी (13 हजार), सैफ घोसी (11.5 हजार), आदर्श शर्मा (11 हजार), अभिषेक (10.5 हजार), अब्दुल समद (12.5 हजार), स्पर्श जैन (9.5 हजार), रियाज अफरीदी (7.5 हजार), नितेश भारद्वाज (6.5 हजार) और राहुल कपूर को छह हजार रुपये में अलग-अलग टीमों ने अपने खेमे में शामिल किया। इस दौरान बीपीएल के अध्यक्ष रवि जादौन, कैलाश सिंह, बरेली क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सीताराम सक्सेना, संयुक्त सचिव ओपी कोहली आदि मौजूद रहे।
सबसे महंगे बिके आगरा के खिलाड़ी
बरेली प्रीमियर लीग (बीपीएल) के आगामी सीजन के लिए हुई नीलामी में मालिकों का ध्यान विशेष रूप से आगरा के खिलाड़ी पर रहा। नीलामी के दौरान फ्रेंचाइजी मालिकों ने अपनी पसंदीदा टीम बनाने के लिए दिल खोलकर पैसा बहाया। इसमें लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी आगरा के पुष्पेंद्र उपाध्याय रहें, जिन्हें 36 हजार रुपये में खरीदा गया।
बिकने वाले खिलाड़ियों में 69 स्थानीय
वहीं बिकने वाले खिलाड़ियों में 69 स्थानीय, 19 आइकन प्लेयर्स और 46 खिलाड़ी बरेली के बाहर से शामिल रहे। पूरी नीलामी प्रक्रिया के दौरान फ्रेंचाइजी टीमों ने कुल नौ लाख रुपये खर्च किए।
यह रहेंगी टीम
इस साल टूर्नामेंट में कुल छह फ्रेंचाइजी टीमें बरेली ब्लास्टर्स, आंवला एवेंजर्स, मीरगंज लायंस, फरीदपुर फाइटर्स, नवाबगंज नवाब और बहेड़ी बाउंडर्स खिताबी मुकाबले के लिए मैदान में उतरेंगी।