फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Officers showered flower on Kanwariyas from a helicopter in Bareilly

UP: बरेली में कांवड़ियों पर हेलिकॉप्टर से अफसरों ने बरसाए फूल, महादेव के जयकारों से गूंजा शहर; देखें तस्वीरें

Mon, 17 Aug 2026 11:21 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 17 Aug 2026 11:21 AM IST
सार

सावन माह के तीसरे सोमवार को बरेली में शिवभक्तों का फूल बरसाकर स्वागत किया गया। पुलिस-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने हेलिकॉप्टर से कांवड़ मार्गों और नाथ मंदिरों पर पुष्पवर्षा की। नाथ मंदिर महादेव के जयकारों से गूंजते रहे। 

विज्ञापन
Officers showered flower on Kanwariyas from a helicopter in Bareilly
शिवभक्तों पर हेलिकॉप्टर से की गई पुष्पवर्षा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सावन माह के तीसरे सोमवार को जलाभिषेक करने के लिए बरेली के नाथ मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। हरिद्वार और कछला से गंगाजल लेकर आए हजारों कांवड़ियों ने भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया। शिवालयों के बाहर भक्तों की लंबी कतारें दिखीं। जिला प्रशासन की ओर से सातों नाथ मंदिरों में जलाभिषेक करने पहुंचे कांवड़ियों व श्रद्धालुओं पर हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा की। इस दौरान मंदिर परिसर महादेव के जयकारों से गूंज उठे। वहीं, शहर की सड़कों पर कांवड़ियों का सैलाब दिखाई दिया। रूट डायवर्जन होने के बावजूद पीलीभीत बाइपास पर जाम की स्थिति रही। 

विज्ञापन

Officers showered flower on Kanwariyas from a helicopter in Bareilly
पशुपतिनाथ मंदिर में लगी भक्तों की कतार - फोटो : अमर उजाला
कांवड़ लेकर आने वाले शिवभक्तों के जत्थे रविवार को शहर पहुंचे। देर रात तक यह सिलसिला जारी रहा। सोमवार तड़के से ही शहर के सभी प्रमुख नाथ मंदिरों के साथ ही अन्य शिवालयों में जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हो गया। नाथ मंदिरों के बाहर कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Officers showered flower on Kanwariyas from a helicopter in Bareilly
हेलिकॉप्टर से की गई पुष्पवर्षा - फोटो : संवाद

कांवड़ियों पर हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा
सावन के तीसरे सोमवार पर जिला प्रशासन की ओर से सातों नाथ मंदिरों में जलाभिषेक करने पहुंचने वाले कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं पर हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई। कमिश्नर, डीआईजी और डीएम ने करीब 20 हजार कांवड़ियों व श्रद्धालुओं पर सात क्विंटल फूल बरसाए गए। 

विज्ञापन

Officers showered flower on Kanwariyas from a helicopter in Bareilly
आस्था के अद्भुत रंग - फोटो : अमर उजाला
कछला, हरिद्वार और गढ़ से गंगाजल लेकर आने वाले कांवड़ियों के चलते बदायूं रोड, लाल फाटक रोड और रामपुर रोड पर रविवार को मेले जैसा माहौल दिखा। इस बार यात्रा में कलश वाली कांवड़ का विशेष आकर्षण देखने को मिला। शिवभक्त कंधे पर 50 से 100 व 125 लीटर जल वाले कलश रख लाए। 

Officers showered flower on Kanwariyas from a helicopter in Bareilly
कांवड़ यात्रा में शिव पार्वती की झांकी - फोटो : अमर उजाला
झांकियों के साथ पहुंचे कांवड़िये 
बदायूं रोड पर भोजीपुरा के महंत देवानंद तिरंगा और विभिन्न मंदिरों के स्वरूपों की मनमोहक झांकियों के साथ अपने जत्थे के साथ पहुंचे। कलश कांवड़ भी शामिल रही। उन्होंने बताया कि इस बार उनकी 17वीं यात्रा है। जत्थे में करीब 50 कांवड़ियों की टोली है। कहा कि अगली बार राम मंदिर की कांवड़ बनाकर लाएंगे।

Officers showered flower on Kanwariyas from a helicopter in Bareilly
कांवड़ लेकर जाते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
सुधांशु ने बताया कि वह कछला से 50 लीटर जल लेकर आ रहे हैं। सीबीगंज निवासी शिवभक्त कछला से शंकर भगवान की मूर्ति को कंधे पर रखकर लाए। पीलीभीत और पूरनपुर के जत्थे भी लाल फाटक से होते हुए अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर कांवड़ियों का स्वागत किया गया। 

Officers showered flower on Kanwariyas from a helicopter in Bareilly
जाम में फंसी एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला
बदायूं रोड पर रही जाम की स्थिति 
रामगंगा के आसपास शिवभक्तों की सेवा के लिए शिविर और पंडाल लगाए गए। सड़कें दिनभर हर-हर महादेव और बम-बम भोले से गुंजायमान रहीं। कांवड़ियों के बढ़ते दबाव के चलते लाल फाटक रोड पर यातायात बाधित रहा। कई बार जाम की स्थिति उत्पन्न हुई। बदायूं जा रही एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। पुलिसकर्मियों ने मशक्कत के बाद एंबुलेंस को जाम से निकाला।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed