{"_id":"6a8190e0684d74030d0d12b8","slug":"man-misdeeds-and-filmed-the-woman-then-sold-her-to-an-elderly-man-for-rs-10-lakh-in-bareilly-2026-08-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: युवक ने दुष्कर्म कर वीडियो बनाया, बुजुर्ग से 10 लाख रुपये में किया महिला का सौदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: युवक ने दुष्कर्म कर वीडियो बनाया, बुजुर्ग से 10 लाख रुपये में किया महिला का सौदा
Sun, 16 Aug 2026 04:00 PM IST
Mukesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sun, 16 Aug 2026 04:00 PM IST
सार
बरेली में एक महिला से दुष्कर्म और फिर उसे बेचे जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने एक युवक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के सीबीगंज इलाके की एक महिला से पहले स्थानीय युवक ने दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर उसे 70 साल के बुजुर्ग को 10 लाख रुपये में बेच दिया। उत्तराखंड के रुद्रपुर में उसे बंधक बनाकर यौन उत्पीड़न किया गया। जैसे-तैसे छूटकर सीबीगंज थाने आई महिला ने तहरीर दी। इस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एक गांव में किराये के मकान में रहने वाली महिला ने थाना प्रभारी को बताया कि वह गांव में एक युवक के यहां चौका बर्तन करती थी। चार माह पहले उस युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे रुद्रपुर निवासी 70 वर्षीय व्यक्ति को 10 लाख रुपये में बेच दिया।
विज्ञापन
रुद्रपुर में बंधक बनाकर रखा
रुद्रपुर में उसे एक कमरे में बंद कर दिया गया। उसका मोबाइल फोन, जेवर, अंगूठी और रुपये छीन लिए गए ताकि वह भाग न सके। तमंचा दिखाकर धमकाया जाता था, उसके साथ आए दिन कुछ लोग दुष्कर्म करते थे। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी जाती और पीटा जाता था। पीड़िता किसी तरह वहां से भाग निकली और सीबीगंज पहुंची। अब आरोपी उसे ढूंढ़ रहे हैं और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे हैं।
शुक्रवार शाम पीड़िता ने सीबीगंज थाने आकर तहरीर दी। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि आरोपों की गंभीरता देखते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस सच्चाई का पता लगाकर आरोपियों पर कार्रवाई करेगी।