Bareilly News: सरकारी नौकरी बताकर की शादी, पति निकला संविदाकर्मी, दहेज के लिए किया प्रताड़ित
बरेली में एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ सुभाषनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इन पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के सुभाषनगर इलाके की एक महिला ने अपने पति और ससुरालवालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि सरकारी नौकरी का झांसा देकर उससे शादी की गई थी। बाद में पता चला कि पति संविदाकर्मी है और ससुराल वाले दस लाख रुपये व कार के लिए दहेज उत्पीड़न कर रहे हैं। महिला ने सुभाषनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
शशि प्रभा ने मामला दर्ज कराया कि उनका विवाह इज्जत नगर के अमन माथुर से हुआ था। विवाह में प्रभा की मां और भाइयों ने पंद्रह लाख रुपये खर्च किए थे। शादी के बाद पति अमन माथुर, सास किरन, ननद रोशनी, प्रियंका, बुआ संतोषी, चाचा मुकेश, दादी राम और परिवार की गीता दहेज से खुश नहीं थे। ससुरालवालों ने अमन के निजी मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में नौकरी करने का हवाला दिया।
पति ने बेल्ट से पीटा
प्रभा ने बताया कि उन्हें बाद में पता चला कि अमन की नौकरी सरकारी नहीं बल्कि संविदा पर है। इसका विरोध करने पर भी उनकी पिटाई की गई। उन्होंने दस लाख रुपये और एक कार की मांग की। दहेज देने से मना करने पर प्रभा को जमीन पर सुलाया गया। अक्तूबर 2025 में अमन ने शराब पीकर बेल्ट से मारपीट की। प्रभा को उनकी मां घर ले गईं। सीओ टू नितिन कुमार ने बताया कि महिला की दी गई तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करा दी गई।
विवाहिता को पीटकर घर से निकाला
दिसंबर 2025 में प्रभा के ससुर के निधन के बाद उन्हें वापस ससुराल ले जाया गया। इसके बाद ननद रोशनी के विवाह में प्रभा के माल-जेवर और दहेज का सामान दे दिया गया। होली के बाद एक बार फिर पीटकर प्रभा को घर से निकाल दिया गया। पति अमन अब व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी दे रहा है।