Weather Update: बरेली में तेज बारिश से सड़कों पर जलभराव, नाले में गिरा ई-रिक्शा; ऑरेंज अलर्ट जारी
बरेली में रविवार तड़के मूसलाधार बारिश हुई। इससे शहर में जलभराव हो गया। सुभाषनगर में एक ई-रिक्शा नाले में गिर गया। कोई गंभीर चोट नहीं आई। मौसम विभाग ने सोमवार तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में शनिवार आधी रात के बाद मौसम ने करवट ली। घने बादल छाए और रविवार तड़के करीब चार बजे से गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक हुई इस वर्षा से उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है। हालांकि, तेज बारिश के कारण शहर की सड़कें फिर जलमग्न हो गईं।
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, जिले में बीते 24 घंटों में 30.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। न्यूनतम पारा 2.4 डिग्री लुढ़ककर सामान्य स्तर पर 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस रहा। बारिश होने से तापमान में अभी और गिरावट हो सकती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.