फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   vehicle ran over a couple riding a bike husband died and wife seriously injured in Bareilly

Bareilly News: मंदिर से लौट रहे दंपती को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल

Sun, 16 Aug 2026 01:37 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, नवाबगंज (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, नवाबगंज (बरेली) Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 16 Aug 2026 01:37 PM IST
सार

बरेली में नवाबगंज-सेंथल मार्ग पर शनिवार दोपहर हुए सड़क हादसे में 36 वर्षीय सूरज उर्फ रिंकू की मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी थी। हादसे में सूरज की पत्नी सरिता गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनका उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन
vehicle ran over a couple riding a bike husband died and wife seriously injured in Bareilly
अस्पताल में घायल महिला, मृतक सूरज का फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली के नवाबगंज क्षेत्र में सेंथल मार्ग पर शनिवार दोपहर हुए सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। मंदिर से पूजा कर बाइक से घर लौट रहे पति-पत्नी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सड़क किनारे लगे पोल से जा टकराई। हादसे में बाइक चला रहे 36 वर्षीय सूरज उर्फ रिंकू की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी सरिता गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल का उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन


गांव कुआंटांडा अहमदाबाद निवासी सूरज शनिवार दोपहर अपनी पत्नी सरिता के साथ मंदिर से घर लौट रहे थे। इसी दौरान नवाबगंज-सेंथल मार्ग पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पोल से जा भिड़ी और सूरज का सिर पोल से टकराकर बुरी तरह फट गया। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पत्नी सरिता को प्राथमिक उपचार के बाद परिजन निजी अस्पताल ले गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bareilly News: श्यामगंज से गंगापुर तक जमीन की दरें बराबर, 17 अगस्त तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति
विज्ञापन
विज्ञापन


इकलौते बेटे की मौत से मां का रो-रोकर बुरा हाल
सूरज की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बेटे का शव देखकर मां मुन्नी देवी का कलेजा फट पड़ा। वह बदहवास होकर जमीन पर गिर पड़ीं और रोते हुए बार-बार यही कहती रहीं, 'हे भगवान! मैं अपने इकलौते बेटे के बिना कैसे जिऊंगी... कोई तो मेरे बेटे को उठा दो।' मां की चीख सुनकर मौके पर मौजूद हर किसी की आंखें नम हो गईं। 

पांच बहनों का इकलौता भाई था सूरज
सूरज पांच बहनों में इकलौते भाई थे। चार बहनों की शादी हो चुकी है, जबकि छोटी बहन आदेशवती की शादी को लेकर सूरज बड़े अरमान संजोए हुए थे। वह अपनी छोटी बहन की शादी धूमधाम से करने की बात अक्सर परिवार में किया करते थे। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। भाई की मौत के बाद छोटी बहन का भी रो-रोकर बुरा हाल है। 

दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
सूरज अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। उनकी पांच साल की मासूम बेटी है और महज पांच माह का एक बेटा, जो काफी बीमार है और जिसका इलाज नगर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। जिस मासूम बेटे को अभी अपने पिता की उंगली पकड़कर चलना भी नहीं आया, आज उसके सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया। 

परिजनों का कहना है कि सूरज अपने बीमार बेटे के इलाज को लेकर बेहद चिंतित रहते थे। परिवार को उम्मीद थी कि इलाज के बाद उनका बेटा स्वस्थ हो जाएगा और घर में फिर खुशियां लौटेंगी, लेकिन एक सड़क हादसे ने पूरे परिवार की दुनिया ही उजाड़ दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed