फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   six-year-old girl was mauled to death by dogs in Bareilly

UP: बरेली में कुत्तों ने छह साल की बच्ची को मार डाला, शरीर पर अनगिनत घाव, हालत देख परिजनों की कांपी रूह

Mon, 17 Aug 2026 08:36 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सीबीगंज (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, सीबीगंज (बरेली) Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 17 Aug 2026 08:36 AM IST
सार

बरेली के सीबीगंज क्षेत्र से रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। रविवार को छह साल की बच्ची पर कुत्तों ने हमला कर दिया। उसे 100 मीटर तक घसीट ले गए और उसे नोंच-नोंचकर मार डाला। मासूम की हालत देख परिजनों की रूह कांप गई। परिजनों ने बताया कि बेटी के शरीर पर अगिनत घाव थे।   

विज्ञापन
six-year-old girl was mauled to death by dogs in Bareilly
मासूम इनाया का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के सीबीगंज क्षेत्र के लटूरी गांव में कुत्तों के झुंड ने छह साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची को बुरी तरह से नोचते कुत्ते करीब 100 मीटर तक घसीट ले गए। गंभीर रूप से घायल बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


यह घटना रविवार दोपहर एक बजे हुई। गांव निवासी इसहाक खां ने बताया कि उनकी बेटी इनाया अपने साथी बच्चों के साथ गांव के पास खेल रही थी। इसी दौरान कुत्तों के एक झुंड ने इनाया पर हमला कर दिया। कुत्तों ने इनाया की गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों को बुरी तरह नोच डाला। हमले के दौरान बच्ची के साथ खेल रहे अन्य बच्चों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- School Closed: सोमवार को बंद रहेंगे इस जिले के सभी परिषदीय स्कूल, संचालन के समय को लेकर भी नया आदेश
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर दौड़े। ग्रामीणों ने कुत्तों को भगाकर बच्ची को उनके चंगुल से छुड़ाया। तब तक कुत्ते बच्ची को करीब 100 मीटर दूर खेतों की तरफ घसीटते ले जा चुके थे। सूचना पर बच्ची के परिजन मौके पर पहुंचे और घायल इनाया को उपचार के लिए शहर के निजी अस्पताल ले गए। वहां बच्ची को मृत घोषित कर दिया गया।

दिव्यांग पिता चलाते हैं दुकान
इनाया गांव निवासी इसहाक खां की बेटी थी। इसहाक खां दिव्यांग हैं और गांव में परचून की दुकान चलाते हैं। घटना के बाद बच्ची की मां आसिया बुरी तरह रो रही थीं। इनाया अपनी तीन बहनों में सबसे बड़ी थी।

परिवार बोला- अब और जख्म नहीं चाहते, शव दफनाया
बच्ची के शव को लेकर देर शाम परिवार के लोग गांव लौट आए। थाना प्रभारी विनोद कुमार व हल्का दरोगा ने गांव जाकर परिवार से बात की। उनसे पोस्टमार्टम कराने को कहा। बच्ची के पिता ने कहा कि पहले ही उनकी बेटी के शरीर पर अनगिनत जख्म हैं, अब वह और जख्म नहीं कराना चाहते। पुलिस के समझाने पर उन्होंने पंचनामा भरवा लिया। इसके बाद रात में ही शव को सुपुर्दे खाक कर दिया गया।

सीओ टू नितिन कुमार ने बताया कि कुत्तों के हमले से बच्ची की मौत की जानकारी मिली थी। पुलिस ने परिवार से अनुरोध किया लेकिन वे पोस्टमार्टम कराने या किसी कार्रवाई को तैयार नहीं हुए। पंचनामा भरकर शव उन्हें सौंप दिया गया। 

तीन वर्षों में तीन मासूमों की मौत 
तीन साल में कुत्ते तीन मासूमों की जान ले चुके हैं, जबकि एक दर्जन से अधिक को जख्मी कर चुके हैं। शहर में कुत्तों व बंदरों के बढ़ते आतंक का मुद्दा 14 अगस्त को हुई निगम की बोर्ड बैठक में उठा तो 15 दिनों में नई एजेंसी का चयन कर कार्रवाई का आश्वासन मिला, पर दो दिन बाद ही एक और मासूम को कुत्तों ने नोचकर मार डाला।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed