फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Supreme Court clears Agra-Aligarh Greenfield Highway, making east-west travel easier

यूपी: आगरा-अलीगढ़ ग्रीनफील्ड हाईवे को सुप्रीम कोर्ट की हरी झंडी, पूरब से पश्चिम की तरफ जाना होगा आसान

Mon, 17 Aug 2026 06:59 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 17 Aug 2026 06:59 AM IST
सार

Agra Aligarh Highway: इन सड़कों के निर्माण से स्थानीय लोगों का आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे और पूर्वांचल व यमुना एक्सप्रेसवे पर पहुंचना और भी सुगम हो जाएगा। 
 

विज्ञापन
UP: Supreme Court clears Agra-Aligarh Greenfield Highway, making east-west travel easier
जल्द शुरू होगा निर्माण। डेमो पिक।

विस्तार

आगरा-अलीगढ़ ग्रीनफील्ड हाईवे को चौड़ा करने के लिए सुप्रीम कोर्ट से अनुमति मिल गई है। अनुमति न मिलने से इस हाईवे के पैकेज-2 के 37 किमी हिस्से का काम रुका हुआ था। अब इस पर सितंबर में काम शुरू हो जाएगा। वहीं, अलीगढ़-चंदौसी-मुरादाबाद हाईवे को फोरलेन करने के लिए भी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार हो रही है।
विज्ञापन


इन सड़कों के निर्माण से स्थानीय लोगों का आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे और पूर्वांचल व यमुना एक्सप्रेसवे पर पहुंचना और भी सुगम हो जाएगा। पूरब से पश्चिम को जोड़ने की एनएचएआई की मुहिम को रफ्तार मिलेगी। आगरा-अलीगढ़ ग्रीनफील्ड हाईवे 65 किमी लंबा है और इसकी कुल लागत 820 करोड़ है। एनएचएआई ने यह परियोजना दो पैकेज में मंजूर की थी। पहले 28 किमी लंबे पैकेज पर करीब दो माह से काम चल रहा है। 37 किमी लंबा दूसरा पैकेज ताज ट्रैपेजियम जोन (टीटीजेड) में होने के चलते इसे सुप्रीम कोर्ट की अनुमति आवश्यक थी।
विज्ञापन


उच्चपदस्थ सूत्रों के मुताबिक, दूसरे पैकेज पर काम आगे बढ़ाने के लिए सुप्रीम कोर्ट की अनुमति मिल चुकी है। इसके अलावा आगरा-चंदौसी-मुरादाबाद हाईवे वर्तमान में दो लेन है, जिसे फोरलेन किया जाएगा। इस पर उच्चस्तर पर सहमति बन गई है। 107 किमी लंबी इस परियोजना पर 4 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुरादाबाद-हल्द्वानी ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का भी हो रहा अध्ययन
सूत्रों के मुताबिक, मुरादाबाद-हल्द्वानी ग्रीनफील्ड फोरलेन एक्सप्रेसवे के औचित्य (फिजिबिलिटी) का अध्ययन करवाया जा रहा है। यह परियोजना भी स्थानीय विकास में अहम योगदान देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed