फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Kanwariyas forcibly entered the Gauri Shankar Temple at midnight in Bareilly

Bareilly News: आधी रात को गौरी शंकर मंदिर में जबरन घुसे कांवड़िये, जलाभिषेक वाले पात्रों को तोड़ा

Mon, 17 Aug 2026 03:56 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गुलड़िया (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुलड़िया (बरेली) Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 17 Aug 2026 03:56 PM IST
विज्ञापन
Kanwariyas forcibly entered the Gauri Shankar Temple at midnight in Bareilly
गौरी शंकर मंदिर में जलाभिषेक करते कांवड़िये - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बरेली के गुलड़िया स्थित गौरी शंकर मंदिर में एक बार फिर अव्यवस्था हावी रही। रविवार रात कांवड़ियों का एक जत्था जबरन मंदिर में घुस गया और जलाभिषेक वाले पात्रों को तोड़कर जलाभिषेक करने लगे। मंदिर कमेटी के लोग मौके पर पहुंचते तब तक कावड़िया जा चुके थे।

विज्ञापन




गौरी शंकर मंदिर पर पिछले कुछ वर्षों से कांवड़ियों द्वारा व्यवस्था से इतर जबरन मंदिर में प्रवेश और उपद्रव करने जैसे हालात पैदा हो रहे हैं। व्यवस्था के अनुसार मंदिर में प्रवेश को लेकर कांवड़िया पुलिस और मंदिर प्रबंधन से भिड़ जाते हैं। इसको देखते हुए इस बार कावड़ियों को अलग से जलाभिषेक करने की व्यवस्था की गई थी। मंदिर में भीड़ अधिक होने के कारण मंदिर के तीनों द्वारों पर जलाभिषेक के लिए पात्र लगाए गए थे, जिनके माध्यम से जलाभिषेक कराया जा रहा था। 
विज्ञापन


बताते हैं रविवार रात कई जत्थे गौरी शंकर पहुंचे थे। शाम को पूजा आरती के बाद मंदिर बंद कर दिया गया था। सोमवार को तड़के तीन बजे पूजा आरती के बाद कपाट खोले जाने थे, लेकिन मध्यरात्रि को ही कांवड़िया मंदिर में जबरन प्रवेश करने लगे। जलाभिषेक के पात्रों को तोड़ कर मंदिर के अंदर घुस गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रात में तैनात नहीं थे पुलिसकर्मी 
इस समय मंदिर परिसर में ना तो पुलिस तैनात थी और न ही मंदिर प्रबंधन की तरफ से कोई मौजूद था। बाद में कमेटी के लोग मंदिर में पहुंचे, तब तक कांवड़िये वहां से जा चुके थे। मंदिर की व्यवस्था देख रहे  ज्ञानचंद ने बताया कि लगातार भीड़ को बढ़ते देख इसबार व्यवस्था और अच्छी बनाई गई थी। 

मंदिर में प्रवेश करने पर बहुत समय लगता है और लाइन लंबी हो जाती है। इसलिए इस बार मंदिर के तीनों द्वारों पर पात्रों से शिवलिंग पर जलाभिषेक करने की व्यवस्था की गई थी। इस बार तो कांवड़ियों ने हद ही पार कर दी। मंदिर में लगे पात्रों को तोड़ दिया है। इसके चलते सोमवार को परेशानी का सामना करना पड़ा।

तीसरे सोमवार को उमड़ी शिव भक्तों की भीड़ 
सावन के तीसरे सोमवार को गौरी शंकर मंदिर में शिव भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। प्रातः काल से लेकर शाम तक मंदिर में जलाभिषेक और पूजा- अर्चना करने वालों की भीड़ लगी रही। हरिद्वार और कछला से गंगाजल लाकर हजारों की संख्या में कांवड़िये मंदिर पहुंचे और उन्होंने जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। 

श्रद्धालुओं को दो-दो किलोमीटर चलना पड़ा पैदल
पिछले सोमवार के मुकाबले इस बार शिव भक्तों की भीड़ अधिक रही। भीड़ को देखते हुए पुलिस ने गौरी शंकर मंदिर के पूर्व  में कल्याणपुर मोड़ पर और पश्चिम में डिग्री कॉलेज के पास रास्तों पर बैरिकेडिंग कर वाहनों का पूरी तरह प्रवेश वर्जित कर दिया।

दोनों रास्तों पर डीजे लगे ट्रैक्टर और ट्रॉलियों से जाम लग गया। रामनगर-गुलड़िया रोड पर तो सुबह छह बजे से ही जाम लग गया। इस रास्ते पर तो हालत यह हो गए कि लोग पैदल तक नहीं निकल पा रहे थे। लोग खेतों के रास्ते घूम कर मंदिर तक पहुंच रहे थे। कई घंटे बाद पुलिस ने वॉलिंटियरों की मदद से जाम को खुलवाया। इस दौरान लोगों को दो किलोमीटर दूर वाहनों को छोड़कर पैदल मंदिर तक पहुंचना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed