{"_id":"6a82ed2fbcd546ca6c0df8de","slug":"who-will-become-new-ceo-of-ram-mandir-after-16-contenders-these-three-names-are-most-talked-about-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ram Mandir: कौन बनेगा राम मंदिर का नया CEO? 16 दावेदारों के बाद इन तीन नामों की सबसे ज्यादा चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ram Mandir: कौन बनेगा राम मंदिर का नया CEO? 16 दावेदारों के बाद इन तीन नामों की सबसे ज्यादा चर्चा
Mon, 17 Aug 2026 04:50 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: Bhupendra Singh
Updated Mon, 17 Aug 2026 04:50 PM IST
सार
ट्रस्ट को अब तक सीईओ के तीन नामों की सूची नहीं सौंपी गई है। चयन समिति मेरिट के आधार पर तीन नामों का पैनल तैयार करेगी। हालांकि, राम मंदिर ट्रस्ट बैठक से पहले सीईओ के कार्य, भूमिका और अधिकार तय कर रहा है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Ram Mandir
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी में अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के चयन को लेकर तस्वीर अभी पूरी तरह साफ नहीं हुई है। 16 अभ्यर्थियों के फेस-टू-फेस साक्षात्कार पूरे होने के बाद चयन समिति अब मेरिट के आधार पर तीन नामों का पैनल तैयार करने की प्रक्रिया में है। हालांकि, यह सूची अभी तक ट्रस्ट को नहीं सौंपी गई है। माना जा रहा है कि जल्द ही चयन समिति तीन नामों को अंतिम रूप देकर ट्रस्ट के महासचिव को सौंपेगी।
इसके बाद दो सितंबर को होने वाली ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक में सीईओ के नाम पर अंतिम फैसला हो सकता है। मंदिर से जुड़े सूत्रों के अनुसार, तीन सदस्यीय चयन समिति साक्षात्कार में अभ्यर्थियों के प्रदर्शन, प्रशासनिक अनुभव और मंदिर की भावी व्यवस्थाओं को संभालने की क्षमता के आधार पर पैनल तैयार कर रही है। समिति की ओर से पैनल सौंपे जाने के बाद इसे ट्रस्ट की बैठक में रखा जाएगा।
स्थायी सदस्यों के विचार-विमर्श और सहमति के बाद सीईओ के नाम पर मुहर लगने की संभावना है। दो सितंबर की बैठक कई महत्वपूर्ण विषयों के लिहाज से अहम होगी। इसमें मंदिर के प्रवक्ता की नियुक्ति और उसकी भूमिका से जुड़ी गाइडलाइन पर भी निर्णय लिया जा सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राज परिवार के सदस्य यतींद्र मोहन मिश्र को न सिर्फ ट्रस्टी बनाया जाएगा बल्कि उन्हें प्रवक्ता की भी जिम्मेदारी दी जा सकती है।