फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Who will become new CEO of Ram Mandir After 16 contenders these three names are most talked-about

Ram Mandir: कौन बनेगा राम मंदिर का नया CEO? 16 दावेदारों के बाद इन तीन नामों की सबसे ज्यादा चर्चा

Mon, 17 Aug 2026 04:50 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Bhupendra Singh Updated Mon, 17 Aug 2026 04:50 PM IST
सार

ट्रस्ट को अब तक सीईओ के तीन नामों की सूची नहीं सौंपी गई है। चयन समिति मेरिट के आधार पर तीन नामों का पैनल तैयार करेगी। हालांकि, राम मंदिर ट्रस्ट बैठक से पहले सीईओ के कार्य, भूमिका और अधिकार तय कर रहा है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Who will become new CEO of Ram Mandir After 16 contenders these three names are most talked-about
Ram Mandir - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी में अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के चयन को लेकर तस्वीर अभी पूरी तरह साफ नहीं हुई है। 16 अभ्यर्थियों के फेस-टू-फेस साक्षात्कार पूरे होने के बाद चयन समिति अब मेरिट के आधार पर तीन नामों का पैनल तैयार करने की प्रक्रिया में है। हालांकि, यह सूची अभी तक ट्रस्ट को नहीं सौंपी गई है। माना जा रहा है कि जल्द ही चयन समिति तीन नामों को अंतिम रूप देकर ट्रस्ट के महासचिव को सौंपेगी।
विज्ञापन


इसके बाद दो सितंबर को होने वाली ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक में सीईओ के नाम पर अंतिम फैसला हो सकता है। मंदिर से जुड़े सूत्रों के अनुसार, तीन सदस्यीय चयन समिति साक्षात्कार में अभ्यर्थियों के प्रदर्शन, प्रशासनिक अनुभव और मंदिर की भावी व्यवस्थाओं को संभालने की क्षमता के आधार पर पैनल तैयार कर रही है। समिति की ओर से पैनल सौंपे जाने के बाद इसे ट्रस्ट की बैठक में रखा जाएगा। 
विज्ञापन


स्थायी सदस्यों के विचार-विमर्श और सहमति के बाद सीईओ के नाम पर मुहर लगने की संभावना है। दो सितंबर की बैठक कई महत्वपूर्ण विषयों के लिहाज से अहम होगी। इसमें मंदिर के प्रवक्ता की नियुक्ति और उसकी भूमिका से जुड़ी गाइडलाइन पर भी निर्णय लिया जा सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राज परिवार के सदस्य यतींद्र मोहन मिश्र को न सिर्फ ट्रस्टी बनाया जाएगा बल्कि उन्हें प्रवक्ता की भी जिम्मेदारी दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन नामों की चर्चा

सीईओ के संभावित पैनल को लेकर जिन नामों की चर्चा है, उनमें पूर्व आईएएस योगेश्वर राम मिश्र, दिनेश चंद्र और पूर्व आईपीएस राजेश पांडेय प्रमुख बताए जा रहे हैं। योगेश्वर राम मिश्र अयोध्या के जिलाधिकारी रह चुके हैं। दिनेश चंद्र जौनपुर के जिलाधिकारी के रूप में सेवाएं दे चुके हैं, जबकि राजेश पांडेय पूर्व आईपीएस अधिकारी रहे हैं। सीईओ के लिए सबसे ज्यादा चर्चा राजेश पांडेय के नाम की है। हालांकि, चयन समिति की ओर से पैनल सौंपे जाने और ट्रस्ट की स्वीकृति तक इन नामों को अंतिम नहीं माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed