UP: टनकपुर-अछनेरा और गोरखपुर-दिल्ली विशेष ट्रेनों को नियमित का दर्जा, 40 फीसदी तक घट जाएगा किराया
लवे ने टनकपुर-अछनेरा और गोरखपुर-दिल्ली के बीच चलने वाली विशेष ट्रेनों को नियमित कर दिया है। इन गाड़ियों में अब यात्रियों को 35 से 40 फीसदी तक कम किराया देना होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
05061-62 टनकपुर-अछनेरा और 05057-58 गोरखपुर-दिल्ली विशेष गाड़ियों का संचालन दो साल से किया जा रहा है। इन रूटों पर यात्रियों की संख्या अच्छी है। ऐसे में इन गाड़ियों को नियमित कर दिया गया है। टनकपुर-अछनेरा के बीच नियमित 15094-93 और गोरखपुर-दिल्ली के बीच 15095-96 संचालित की जाएगी।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि 15095 गोरखपुर-दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक बृहस्पतिवार को गोरखपुर से रात 10:45 बजे चलने के बाद अगले दिन दोपहर 12:50 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
इन स्टेशनों पर होगा अमृत भारत का ठहराव
15096 दिल्ली-गोरखपुर अमृत भारत एक्सप्रेस दिल्ली से प्रत्येक शुक्रवार को दोपहर दो बजे चलने के बाद अगले दिन सुबह 6:25 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इस गाड़ी को खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बुढ़बल, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद और गाजियाबाद स्टेशनों पर ठहराव दिया जाएगा।
15093 टनकपुर-अछनेरा एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार और रविवार को टनकपुर से तड़के 4:05 बजे चलने के बाद 6:35 बजे बरेली आएगी और बदायूं होते हुए रात 12:20 बजे अछनेरा पहुंचेगी।
15093 अछनेरा-टनकपुर एक्सप्रेस अछनेरा से प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार और रविवार को अपराह्न 3:15 बजे चलने के बाद रात 8:18 बजे बरेली जंक्शन आएगी और 11:45 बजे टनकपुर पहुंचेगी। इस गाड़ी को बनबसा, खटीमा, पीलीभीत, भोजीपुरा, इज्जतनगर, बरेली सिटी, बदायूं, उझानी, सोरों, कासगंज, शिकोहाबाद, हाथरस, मथुरा स्टेशनों पर भी ठहराव दिया जाएगा।