{"_id":"69ba33876fe1600f5c067159","slug":"bareilly-encounter-news-afsar-khan-encounter-accused-afsar-said-i-will-kill-everyone-else-as-well-2026-03-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: 'बाकी सबको भी मार दूंगा', सास-साले का कत्ल कर भागते समय ये बोला था अफसर; घटना की कहानी चश्मदीद की जुबानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'बाकी सबको भी मार दूंगा', सास-साले का कत्ल कर भागते समय ये बोला था अफसर; घटना की कहानी चश्मदीद की जुबानी
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: Sharukh Khan
Updated Wed, 18 Mar 2026 01:50 PM IST
सार
बरेली में सास और साले की हत्या व पत्नी को घायल करने के आरोपी अफसर के खिलाफ हत्या, चोरी और जालसाजी के पहले से पांच मामले दर्ज हैं। 2006 में उसने अपने मामा की गला रेतकर हत्या की थी। इस मामले उसको उम्रकैद की सजा हो चुकी है।
विज्ञापन
1 of 12
Bareilly Encounter
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
Link Copied
बरेली के इज्जतनगर थानाक्षेत्र के रहपुरा चौधरी मोहल्ले में रहने वाले राशिद खां के घर में सोमवार दोपहर करीब पौने एक से सवा एक बजे के बीच यानी 30 मिनट में जो कुछ हुआ उसे वह और मौके पर मौजूद उनकी पत्नी सोनी खां शायद ही कभी भूल पाएं।
सोनी ने मंगलवार को पूरे घटनाक्रम का आंखों देखा हाल बयां किया। बताया कि चंद सेकंड में अफसर खां ने तीनों को चाकू मारा और भागते समय धमकी भी दी कि बाकी सबको भी निपटा दूंगा।
सोनी के मुताबिक, सोमवार दोपहर करीब पौने एक बजे वह घर पर उनकी नौकरानी बैठी थीं। तभी पति राशिद खां आए। उनके आते ही करीब पीछे से अफसर भी आ गया। ऐसा लगा जैसे वह राशिद को ताड़ रहा था कि वह आएं और वह भी पीछे से पहुंच जाए।
Trending Videos
2 of 12
इसके बाद अफसर ने राशिद से कहा कि ईद पर परिवार साथ रहे, इसलिए वह आखिरी बार सुलह करा दें। इस पर राशिद ने कहा कि पिछली बार भी भिजवाया था लेकिन तुमने फिर मारपीट की। एक महीने में दो-तीन बार मारा। अफसर ने आखिरी बार सुलह कराने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 12
इस पर उन्होंने (सोनी) ने साइमा को कॉल की कि अफसर आया है और कह रहा है कि सिर्फ सायमा को बुला दो। सायमा बाद में अपनी अम्मी आसमां और भाई आदिल को लेकर आ गई। बीते शनिवार को आसमां के साथ मारपीट करने के कारण आदिल का अफसर पर खून खौल रहा था।
4 of 12
बकौल सोनी, उन्होंने अफसर को यह भी बताया कि कोई घटना न करना ऊपर कैमरे लगे हैं। भाभी (आसमां) को भी यही बताया। लेकिन आदिल ने अम्मी के साथ मारपीट के कारण अफसर पर चप्पल मार दी। पति और वह जब तक दोनों को रोकते अफसर ने पीछे कमर में घुसा चाकू निकाला और करीब पांच सेकंड में तीनों को मार दिया और धमकी देते हुए भाग निकला।
विज्ञापन
5 of 12
17 घंटे में दहशत का काम तमाम
सोमवार दोपहर करीब एक बजे अफसर खां ने दोहरा हत्याकांड करके पुलिस के इकबाल को चुनौती दे डाली। पुलिस ने भी इसे चुनौती की तरह लिया और तीन टीमों को उसकी तलाश में लगा दिया। हत्यारोपी से पुलिस की मुठभेड़ करीब पौने सात बजे शुरू हुई और सात बजे के आसपास स्पष्ट हो गया कि रहपुरा चौधरी में दहशत का पर्याय रहे अफसर खां की मौत हो चुकी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।