सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rain expected for four days from tomorrow yellow alert issued in Bareilly

Weather: बरेली में चार दिन तक बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Wed, 18 Mar 2026 06:18 AM IST
विज्ञापन
सार

बरेली में मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। 19 मार्च से मौसम फिर से करवट लेगा। मौसम विभाग ने चार दिन तक बारिश के आसार जताए हैं। 

Rain expected for four days from tomorrow yellow alert issued in Bareilly
बरेली में छाए बादल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बरेली में रविवार को हल्की बारिश के बाद निकल रही चटख धूप मंगलवार को नर्म पड़ी। पश्चिमी विक्षोभ से अनुकूल माहौल बनने पर तेज हवा संग बादलों के प्रवेश से गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने अनुकूल माहौल बनने पर 19 से 22 मार्च तक बारिश का अनुमान जताया है। बुधवार को सुबह से ही बादलों की आवाजाही जारी रही। 

Trending Videos


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र से जारी बुलेटिन के अनुसार पंजाब के ऊपर मंडरा रहा पश्चिमी विक्षोभ और हरियाणा पर बने चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से हवा के साथ बादलों का प्रवेश विशेषकर प्रदेश के उत्तरी दिशा में मैदानी इलाकों में हो रहा है। इसी के प्रभाव से दो दिन पूर्व रुहेलखंड समेत अन्य जिलों में गरज चमक के साथ खंडवर्षा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार दिन तक बारिश के आसार 
हल्का प्रभाव होने से बारिश थमी और आसमान साफ होने से धूप निकली। 18 मार्च की रात एक और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से रुहेलखंड क्षेत्र में 19 से 22 मार्च तक बारिश के आसार हैं। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।

विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक बारिश के बाद पारे में पांच से सात डिग्री तक गिरावट से दो से तीन दिन तक धूप के बावजूद गर्मी से निजात रहेगी। मंगलवार को अधिकतम पारा 32.1 डिग्री और न्यूनतम पारा 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी 80 फीसदी दर्ज हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed