{"_id":"6976357861743c1be30f3996","slug":"the-accused-attacked-a-young-man-in-connection-with-a-case-of-assault-on-his-brother-three-criminals-including-a-minor-are-in-custody-ambikapur-news-c-1-1-noi1493-3881767-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambikapur: भाई की हत्या के बाद बदला लेना चाहता था सत्यम… दोस्तों के साथ मिलकर की वारदात; पुलिस ने तीन को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambikapur: भाई की हत्या के बाद बदला लेना चाहता था सत्यम… दोस्तों के साथ मिलकर की वारदात; पुलिस ने तीन को दबोचा
अमर उजाला नेटवर्क, सरगुजा
Published by: अंबिकापुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 10:15 PM IST
विज्ञापन
सार
अंबिकापुर के मायापुर चांदनी चौक में शनिवार को एक युवक के पेट में चाकू घोंपने की वारदात हुई। पुलिस ने मुख्य आरोपी सत्यम सोनकर, आयुष सोनी और एक नाबालिग को पकड़ लिया है।
गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
अंबिकापुर के मायापुर स्थित चांदनी चौक के पास शनिवार दोपहर को एक युवक के पेट में चाकू घोंपने की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी सत्यम सोनकर और आयुष सोनी को गिरफ्तार किया है। साथ ही एक नाबालिग को निरुद्ध किया है।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार एक साल पहले आहत युवक और सत्यम सोनकर के भाई के बीच मारपीट हुई थी। इस घटना से सत्यम लंबे समय तक परेशान था और अपने भाई का बदला लेने के लिए आहत युवक का रेकी करने लगा। इसके बाद उसने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर वारदात की योजना बनाई और ऑनलाइन चाकू मंगाकर हमला अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
वारदात के समय पीड़ित ऋतिक जायसवाल चाय पी रहा था, तभी बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। घायल अवस्था में उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी वारदात के बाद घुटरापारा में छिपे थे और भागने की तैयारी कर रहे थे। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया। मुख्य आरोपी सत्यम सोनकर और आयुष सोनी को जेल भेज दिया गया है, जबकि नाबालिग को बाल संप्रेक्षण गृह में भेजा गया है।