फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Tractor overturns while being pulled out after getting stuck in a field driver crushed to death in Ambikapur

Ambikapur: खेत में फंसा ट्रैक्टर निकालने के दौरान पलटा, चालक की दबकर मौत

Sun, 19 Jul 2026 02:59 PM IST
अंबिकापुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: अंबिकापुर ब्यूरो Updated Sun, 19 Jul 2026 02:59 PM IST
सार

सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम तेंदुटिकरा में रविवार को खेत में फंसे ट्रैक्टर को निकालने के प्रयास के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रैक्टर अचानक पीछे की ओर पलट गया, जिससे उसके नीचे दबकर चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Tractor overturns while being pulled out after getting stuck in a field driver crushed to death in Ambikapur
खेत में ट्रैक्टर के नीचे दबने से ग्रामीण किसान की मौत।

विस्तार

सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम तेंदुटिकरा में रविवार को खेत में फंसे ट्रैक्टर को निकालने के प्रयास के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रैक्टर अचानक पीछे की ओर पलट गया, जिससे उसके नीचे दबकर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गांव में शोक की लहर फैल गई। सूचना पर पहुंची उदयपुर पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत रामनगर निवासी बालम सिंह नेटी (पिता भज्जू राम) अपने रिश्तेदार के यहां ग्राम तेंदुटिकरा में ट्रैक्टर से नागर जुताई का कार्य करने गए थे। जुताई के दौरान खेत में अधिक कीचड़ होने के कारण ट्रैक्टर का इंजन बुरी तरह धंस गया। काफी प्रयास के बाद भी ट्रैक्टर बाहर नहीं निकल सका।
विज्ञापन


इसके बाद ट्रैक्टर में लगे नागर को अलग कर उसे निकालने की नई कोशिश की गई। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर के ‘केच बिल’ में दोनों ओर मोटी लकड़ी की बल्लियां फंसाकर वाहन को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर का अगला हिस्सा ऊपर उठ गया। देखते ही देखते ट्रैक्टर पीछे की ओर पलट गया और चालक बालम सिंह उसके नीचे दब गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसा इतना अचानक हुआ कि मौके पर मौजूद लोग उन्हें बचाने के लिए दौड़े, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही उदयपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed