{"_id":"6a63480fe74697a6b90a199d","slug":"youth-kidnapped-and-murdered-over-a-land-dispute-a-dozen-people-carried-out-the-crime-ambikapur-news-c-1-1-noi1493-4536471-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष: दोस्तों संग पार्टी कर रहे युवक का अपहरण कर बेरहमी से पीटा, इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष: दोस्तों संग पार्टी कर रहे युवक का अपहरण कर बेरहमी से पीटा, इलाज के दौरान मौत
Fri, 24 Jul 2026 06:21 PM IST
अंबिकापुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
Published by: अंबिकापुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 06:21 PM IST
सार
सूरजपुर में मामूली जमीन विवाद को लेकर युवक की देर रात हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि गांव के ही ललित का पुराने समय से जमीन को लेकर मृतक के साथ विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में मामूली जमीन विवाद को लेकर हत्या का मामला सामने आया है। प्रतापपुर विकासखंड के ग्राम गोंदा में बीते गुरुवार को ग्राम गोंदा निवासी हरिनंदन अम्बिकापुर से आए साथियों के साथ देर शाम पार्टी कर रहा था। तभी उसी गांव के रहने वाले ललित और अन्य साथियों ने उसका अपहरण कर भैसामुंडा के केवरा चौक के समीप मारपीट कर लहू-लुहान अवस्था में सड़क किनारे फेंक दिया था। परिजनों के द्वारा खोजबीन कर उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अम्बिकापुर में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
ग्राम गोंदा निवासी हरिनंदन राजवाड़े (36वर्ष) के घर 23 जुलाई की दोपहर अंबिकापुर से दो दोस्त तुषार और राहुल घूमने गए थे। इस दौरान हरिनंदन उन्हें लेकर गांव के ही राजेंद्र प्रसाद के घर गया। इसके बाद चारों वहां शराब की पार्टी कर रहे थे। यह बात जब गांव के ही ललित को पता चली तो वह अपने 10-15 दोस्तों के साथ वहां पहुंच गया। इसके बाद गाली-गलौज करते हुए हरिनंदन को जबरन खींचते हुए चारपहिया वाहन में बैठाया और कही लेकर चले गए। जिसके बाद राजेंद्र ने हरिनंदन के घर पहुंच मामले की जानकारी उसके बड़े भाई बमभोला को दी। इसके बाद उसका बड़ा भाई अन्य लोगों के साथ अपने भाई को खोजने निकल पड़ा। काफी खोजबीन के बाद हरिनंदन भैंसामुंडा से लगे ग्राम केवरा के चौक के समीप सडक़ किनारे बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। उसके शरीर में चोट के काफी निशान मिले वही शरीर से काफी खून बह रहा था। उसे डंडे व अन्य चीजों से बेदम पीटा गया था।
अस्पताल में इलाज के दौरान में हुई मौत
मारपीट में गंभीर रूप से घायल हरिनंदन को उसके परिजन व दोस्त लेकर शाम को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरु की। इसी दौरान देर रात करीब 2 बजे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर परिजन का बयान दर्ज किया। शुक्रवार की सुबह पुलिस ने पीएम के बाद शव उसके परिजन को सौंप दिया।
विज्ञापन
जमीन विवाद को लेकर की गई हत्या
बताया जा रहा है कि मृतक हरिनंदन का गांव के ही ललित से जमीन का विवाद चल रहा था। 15 दिन पूर्व भी दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी बीच गुरुवार को जब यह बात ललित को पता चली कि हरिनंदन अपने दोस्तों के साथ राजेंद्र के घर बैठकर शराब पार्टी कर रहा है तो वह अपने साथ 10-15 युवकों को लेकर पहुंच गया और अपहरण कर ले गया था।