फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Deputy Sarpanch's husband arrested for raping a 15-year-old girl

'गोली मार देंगे': नाबालिग से दुष्कर्म केस में विरोध के छह घंटे बाद FIR, उपसरपंच के पति ने दी थी धमकी

Thu, 23 Jul 2026 04:13 PM IST
अंबिकापुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: अंबिकापुर ब्यूरो Updated Thu, 23 Jul 2026 04:13 PM IST
सार

15 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप गांव की महिला उपसरपंच के पति तरुण जायसवाल पर लगा है। पीड़ित परिवार और ग्रामीणों ने पुलिस पर शिकायत दर्ज करने में छह घंटे की देरी का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Deputy Sarpanch's husband arrested for raping a 15-year-old girl
आरोपी तरुण जायसवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरगुजा जिले के अंबिकापुर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भफौली में 15 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गांव की महिला उपसरपंच के पति तरुण जायसवाल पर यह गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित परिवार और ग्रामीणों ने पुलिस पर शिकायत दर्ज करने में छह घंटे की देरी का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, कक्षा सातवीं में पढ़ने वाली बालिका उपसरपंच के घर घरेलू काम करने जाती थी। आरोप है कि बीती 20 जुलाई को तरुण जायसवाल के घर बालिका काम करने गई थी। वह देर रात 12 बजे वापस लौटी। पीड़िता ने बताया कि तरुण जायसवाल ने उसे पहले अश्लील वीडियो दिखाया। इसके बाद उसने बलपूर्वक अनाचार किया। घटना के बाद ग्रामीणों के एकजुट होने पर सरपंच जगजीवन पैंकरा को जानकारी दी गई। तरुण जायसवाल ने एयरगन निकालकर शिकायत करने पर गोली मारने की धमकी दी। उसने आठ लाख रुपये में समझौता करने का दबाव भी बनाया।
विज्ञापन


धमकी के कारण परिजन दो दिनों तक सहमे रहे। बुधवार, 21 जुलाई को वे सरपंच जगजीवन पैंकरा के साथ कोतवाली पहुंचे। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें करीब छह घंटे तक पूछताछ के नाम पर बैठाए रखा। विरोध के बाद पुलिस ने अंततः मामला दर्ज किया। प्रभावशाली लोगों के दबाव में पुलिस पर मामले को लटकाने का प्रयास करने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि वह महिला उपसरपंच के घर झाड़ू-पोछा का काम करती थी। उपसरपंच के पति तरुण जायसवाल ने इसी का फायदा उठाया। वह किशोरी को स्कूल से भी काम करने के बहाने घर ले जाता था। शिक्षकों के मना करने के बावजूद वह ऐसा करता था। घटना के बाद आरोपी गांव से फरार हो गया था। जिसे पुलिस ने गुरुवार, 22 जुलाई 2026 को अंबिकापुर के चोपड़ापारा इलाके से हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed