फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Demand raised for early commencement of bi-weekly operation of Ambikapur-Delhi Express

Chhattisgarh: 'अंबिकापुर–दिल्ली एक्सप्रेस का संचालन जल्द हो', यात्रियों की मांग, रेल मंत्री को लिखा पत्र

Tue, 21 Jul 2026 08:35 PM IST
अंबिकापुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: अंबिकापुर ब्यूरो Updated Tue, 21 Jul 2026 08:35 PM IST
सार

अंबिकापुर–हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस के द्वि-साप्ताहिक संचालन को शीघ्र शुरू कराने की मांग जोर पकड़ने लगी है। क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य मुकेश तिवारी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और रेलवे बोर्ड अध्यक्ष सतीश कुमार को पत्र भेजा है।

विज्ञापन
Demand raised for early commencement of bi-weekly operation of Ambikapur-Delhi Express
ट्रेन का संचालन जल्द प्रारंभ कराने का मुकेश ने किया आग्रह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंबिकापुर–हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस के द्वि-साप्ताहिक संचालन को शीघ्र शुरू कराने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर के सदस्य मुकेश तिवारी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सतीश कुमार को पत्र भेजकर रेलवे बोर्ड की स्वीकृति के अनुरूप ट्रेन का संचालन जल्द प्रारंभ कराने का आग्रह किया है।
विज्ञापन


पत्र में बताया गया है कि रेलवे बोर्ड ने 19 जून 2026 को ट्रेन संख्या 22407/22408 अंबिकापुर–हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस का संचालन साप्ताहिक से बढ़ाकर द्वि-साप्ताहिक करने की मंजूरी दी थी। स्वीकृति के अनुसार ट्रेन अंबिकापुर से प्रत्येक मंगलवार और गुरुवार, जबकि हजरत निजामुद्दीन से प्रत्येक रविवार और मंगलवार को संचालित की जानी है।
विज्ञापन


मुकेश तिवारी ने कहा कि स्वीकृति मिलने के करीब एक माह बाद भी रेलवे की ओर से संचालन की तिथि घोषित नहीं किए जाने से यात्रियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने कहा कि ट्रेन के सप्ताह में दो दिन संचालित होने से सरगुजा संभाग, उत्तर छत्तीसगढ़ और आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों, मरीजों, व्यापारियों, नौकरीपेशा लोगों तथा अन्य यात्रियों को दिल्ली आने-जाने में बड़ी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने रेल मंत्री से आग्रह किया है कि कोच, इंजन, क्रू और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं शीघ्र पूरी कर ट्रेन के द्वि-साप्ताहिक संचालन की तिथि तत्काल घोषित की जाए। उनका कहना है कि रेलवे बोर्ड की स्वीकृति के बावजूद संचालन में हो रही देरी यात्रियों की उम्मीदों के अनुरूप नहीं है, इसलिए इस मामले में शीघ्र निर्णय लिया जाना आवश्यक है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed