फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   school bell rang during school entrance ceremony Minister Rajesh Agrawal said education is the key to success

अंबिकापुर में शाला प्रवेश उत्सव: मंत्री राजेश अग्रवाल ने बच्चों का किया स्वागत, शिक्षा की गुणवत्ता पर जोर

Tue, 21 Jul 2026 08:13 PM IST
अंबिकापुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: अंबिकापुर ब्यूरो Updated Tue, 21 Jul 2026 08:13 PM IST
सार

अंबिकापुर में समग्र शिक्षा अभियान के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव को पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में उत्साहपूर्वक आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने विद्यालय की घंटी बजाकर नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत किया। 

विज्ञापन
school bell rang during school entrance ceremony Minister Rajesh Agrawal said education is the key to success
मंत्री राजेश अग्रवाल ने बच्चों को किया प्रोत्साहित। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समग्र शिक्षा अभियान के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव मंगलवार को पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने विद्यालय की घंटी बजाकर नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत किया। बच्चों को तिलक लगाकर, पुष्पमाला पहनाकर और मिठाई खिलाकर विद्यालय में प्रवेश दिलाया गया।
विज्ञापन


इस अवसर पर मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा ही सफलता का मूल मंत्र है। हमारा लक्ष्य है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, कोई भी विद्यार्थी ड्रॉपआउट न हो और प्रत्येक बच्चा नियमित रूप से विद्यालय आकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करे। उन्होंने कहा कि सरगुजा जैसे जनजातीय क्षेत्र में शिक्षा का महत्व और अधिक है तथा शासन बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने और बालक-बालिका को समान अवसर देने की अपील की।
विज्ञापन


कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर ने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने की प्रेरणा दी। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव ने कहा कि शाला प्रवेश उत्सव बच्चों के मन से स्कूल का भय दूर करने का माध्यम है। वहीं भारत सिंह सिसोदिया ने शिक्षकों से शिक्षा के साथ संस्कार देने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मंत्री राजेश अग्रवाल ने बच्चों को किया प्रोत्साहित।

 

कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले में शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि भवनविहीन स्कूलों के लिए भवन स्वीकृत किए गए हैं, पीवीटीजी बच्चों का नामांकन सुनिश्चित किया गया है तथा मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी के लिए विद्यार्थियों को कोचिंग उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि प्राथमिक शिक्षक बच्चों के भविष्य की मजबूत नींव तैयार करते हैं और जिले में शिक्षा का वातावरण और बेहतर बनाने के लिए प्रशासन लगातार प्रयासरत है।

कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा तैयार 'दीवार पत्रिका' का विमोचन भी किया गया। साथ ही कक्षा पहली, छठवीं एवं नवमी के नवप्रवेशी विद्यार्थियों को गणवेश, पाठ्यपुस्तकें, कॉपियां, स्कूल बैग एवं अन्य अध्ययन सामग्री वितरित की गई। शासन की साइकिल वितरण योजना के तहत 21 छात्राओं को साइकिल भी प्रदान की गई।



इस दौरान मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण पुरस्कार के तहत शिक्षा दूत पुरस्कार प्राप्त 21 एवं ज्ञान दीप पुरस्कार प्राप्त तीन शिक्षकों को सम्मानित किया गया। शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों का भी शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। इसके अलावा उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयंसेवकों को सम्मानित कर साक्षरता की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम में महापौर मंजूषा भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनारायण यादव, नगर निगम सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी, संयुक्त संचालक संजय गुप्ता, जिला शिक्षा अधिकारी दिनेश झा, डीएमसी सर्वजीत पाठक, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed