सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   Balod SP gave strict instructions to strengthen the beat system

Balod: बीट प्रणाली को सशक्त बनाने को एसपी ने दिए सख्त निर्देश, पुलिस और जनता के बीच रिश्ता मजबूत करना ध्येय

अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 14 Oct 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
सार

एसपी पटेल ने कहा कि लगातार क्षेत्रीय भ्रमण और जनता से संवाद स्थापित करने से पुलिस और जनता के बीच विश्वास का रिश्ता अधिक मजबूत होगा तथा अपराधों की रोकथाम में भी मदद मिलेगी। बीट प्रभारियों को अपने क्षेत्र में नियमित भ्रमण, जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित करने, असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।

Balod SP gave strict instructions to strengthen the beat system
बीटों में लगेंगे ऐसे पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

जिले में पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बालोद पुलिस अब बीट प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने जा रही है। पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल के निर्देश पर जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को बीट सेक्टर अधिकारी, बीट प्रभारी और बीट आरक्षकों की तैनाती कर उनका विवरण गांवों में प्रदर्शित कराने के निर्देश जारी किए गए हैं। पुलिस विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रत्येक बीट अधिकारी का नाम, पद, मोबाइल नंबर और जिला पुलिस कंट्रोल रूम नंबर का पोस्टर गांवों में लगाया जाएगा, ताकि आम जनता सीधे पुलिस से संपर्क कर सके।

Trending Videos


एसपी पटेल ने कहा कि लगातार क्षेत्रीय भ्रमण और जनता से संवाद स्थापित करने से पुलिस और जनता के बीच विश्वास का रिश्ता अधिक मजबूत होगा तथा अपराधों की रोकथाम में भी मदद मिलेगी। बीट प्रभारियों को अपने क्षेत्र में नियमित भ्रमण, जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित करने, असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने और वरिष्ठ अधिकारियों को नियमित रिपोर्टिंग करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बीट प्रणाली पुलिस व्यवस्था की रीढ़ है और इसके सशक्त होने से थाना स्तर पर सुरक्षा और सूचना तंत्र ज्यादा कारगर बनेगा। बालोद पुलिस ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें और “पुलिस आपकी मित्र है” की भावना को बनाए रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed