सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   Congress Attacks Modi Government Accuses It of Misleading the Nation on Women Reservation in Balod

बालोद: कांग्रेस का मोदी सरकार पर हमला, महिला आरक्षण पर देश को गुमराह करने का लगाया आरोप

अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: बालोद ब्यूरो Updated Thu, 23 Apr 2026 03:39 PM IST
विज्ञापन
सार

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी ने आज राजीव भवन बालोद में पत्रकारवार्ता की। इसमें सिहावा विधायक अंबिका मरकाम और पूर्व मंत्री अनिला भेंडिया मुख्य वक्ता रहीं।

Congress Attacks Modi Government Accuses It of Misleading the Nation on Women Reservation in Balod
नारी शक्ति वंदन पर तार
विज्ञापन

विस्तार

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी ने आज राजीव भवन बालोद में पत्रकारवार्ता की। इसमें सिहावा विधायक अंबिका मरकाम और पूर्व मंत्री अनिला भेंडिया मुख्य वक्ता रहीं। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर महिला आरक्षण के नाम पर देश को गुमराह करने का गंभीर आरोप लगाया।

Trending Videos


अंबिका मरकाम ने कहा कि नारीशक्ति वंदन अधिनियम 2023 कानून बन चुका है। यह संसद के दोनों सदनों से पारित होकर राष्ट्रपति की मुहर भी ले चुका है। इसके बावजूद भाजपा लगातार झूठ फैला रही है कि विपक्ष ने इसे रोका। उन्होंने सवाल किया कि सरकार इसे वर्तमान सीटों पर ही 33 फीसदी आरक्षण देकर तत्काल लागू क्यों नहीं कर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरकाम ने 16 अप्रैल 2026 को पेश 131वें संविधान संशोधन विधेयक पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा महिला आरक्षण को मुखौटा बनाकर लोकसभा सीटों की संख्या 850 करने की कोशिश कर रही थी। भाजपा अपने मनमुताबिक परिसीमन थोपने का प्रयास कर रही थी। विपक्ष ने इस कोशिश को नाकाम कर दिया।

परिसीमन का षड्यंत्र
पूर्व मंत्री अनिला भेंडिया ने कहा कि 2026-27 की जनगणना शुरू हो चुकी है। सरकार ने जातिगत जनगणना की बात भी स्वीकार ली है। फिर नए आंकड़ों के आधार पर पारदर्शी तरीके से आरक्षण क्यों नहीं दिया जा रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा का असली एजेंडा महिला सशक्तिकरण नहीं है। उनका उद्देश्य परिसीमन के जरिए सत्ता का केंद्रीकरण करना था।

कांग्रेस का इतिहास
भेंडिया ने कांग्रेस के इतिहास को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि आज पंचायतों में महिलाएं नेतृत्व कर रही हैं। यह राजीव गांधी और नरसिम्हा राव सरकार की दूरदर्शिता का परिणाम है। कांग्रेस ने ही 2010 में डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व में महिला आरक्षण पारित करवाया था। यह राज्यसभा से पारित हुआ था।
 


नारी शक्ति वंदन पर तार

नारी शक्ति वंदन पर तार

 

नारी शक्ति वंदन पर तार

नारी शक्ति वंदन पर तार

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed