सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   Congress protests in Balod P effigy burnt in protest against rising gas prices and opium cultivation

बालोद में कांग्रेस का हल्लाबोल: गैस के बढ़ते दाम और अफीम की खेती के विरोध में फूंका पीएम का पुतला

अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: बालोद ब्यूरो Updated Sun, 08 Mar 2026 05:30 PM IST
विज्ञापन
सार

बालोद में कांग्रेस द्वारा आज बढ़ती महंगाई और अफीम की खेती के विरोध में प्रदर्शन किया गया, विधायक एवं जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में यह प्रदर्शन हुआ।

Congress protests in Balod P effigy burnt in protest against rising gas prices and opium cultivation
बालोद में कांग्रेस का हल्लाबोल: गैस के बढ़ते दाम और अफीम की खेती के विरोध में फूंका पीएम का पुतल
विज्ञापन

विस्तार

बढ़ती महंगाई और भाजपा नेता द्वारा अफीम की खेती किए जाने के मामले को लेकर आज बालोद जिला कांग्रेस कमेटी ने राज्य व केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। विधायक संगीता सिन्हा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने शहर की सड़कों पर पैदल मार्च निकाला और जय स्तंभ चौक पहुंचकर प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और अफीम कांड में भाजपा के बड़े नेताओं की संलिप्तता का आरोप लगाया।

Trending Videos


'सिलेंडर वाली स्मृति ईरानी अब कहां हैं'- विधायक संगीता सिन्हा
विरोध प्रदर्शन के दौरान विधायक संगीता सिन्हा ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब मनमोहन सिंह की सरकार में गैस सिलेंडर 400 रुपये का था, तब वर्तमान प्रधानमंत्री और स्मृति ईरानी सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करते थे। आज जब सिलेंडर की कीमत 1000 रुपये के पार पहुंच गई है, तब भाजपा के नेता मौन साधे हुए हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पूर्ववर्ती भूपेश बघेल सरकार ने धान की खेती को बढ़ावा दिया था, लेकिन भाजपा राज में अफीम की खेती को संरक्षण मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 एकड़ में अफीम की खेती पर उठाए सवाल
जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ने दुर्ग जिले के एक भाजपा नेता (राइस मिल प्रसंस्करण के प्रदेश पदाधिकारी) के खेत में 10 एकड़ में अवैध अफीम की खेती पकड़े जाने पर सरकार को घेरा। हिरवानी ने कहा, एक ओर सरकार नशामुक्ति के लिए करोड़ों खर्च कर रही है, वहीं दूसरी ओर उनके अपने नेता प्रदेश को सूखे नशे की ओर धकेल रहे हैं।

गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि आरोपी नेता की तस्वीरें डिप्टी सीएम विजय शर्मा, सांसद विजय बघेल और केंद्रीय मंत्रियों के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हैं। उन्होंने कहा कि बिना सरकारी संरक्षण के इतने बड़े पैमाने पर अफीम की खेती संभव नहीं है। इस घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए कांग्रेस ने गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग की है। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेसी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



 

बालोद में कांग्रेस का हल्लाबोल: गैस के बढ़ते दाम और अफीम की खेती के विरोध में फूंका पीएम का पुतल

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed