{"_id":"69a64bcb3b9eccbe3c04d481","slug":"villagers-reached-the-collector-with-a-complaint-of-illegal-liquor-sale-and-appealed-to-him-balod-news-c-1-1-noi1492-4012465-2026-03-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'नशे की जद में गांव के बच्चे': ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार, अवैध शराब बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'नशे की जद में गांव के बच्चे': ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार, अवैध शराब बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
Published by: बालोद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 09:16 AM IST
विज्ञापन
सार
बालोद के सनोद गांव में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन हुआ। जहां कलेक्टर से गांव के लोगों ने गुहार लगाई है। ग्रामीणों ने बताया कि नशे से दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं, बच्चे लत में फंस रहे हैं। आबकारी अधिकारी ने जांच-कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
अवैध शराब विक्रय की शिकायत लेकर पहुंचे ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बालोद जिले के गुरूर विकासखंड के ग्राम सनोद के पंचायत प्रतिनिधि आज कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने गांव में अवैध शराब बिक्री पर तुरंत प्रतिबंध लगाने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि अवैध शराब से गांव का माहौल बिगड़ रहा है।
Trending Videos
स्टेट हाईवे से लगे होने के कारण यहां शराब के नशे में सर्वाधिक दुर्घटनाएं होती हैं। ढाबों से लेकर कई दुकानों पर अवैध शराब बेची जा रही है। ग्रामीणों ने शिकायत की कि बच्चे भी शराब के आदी हो रहे हैं। उनका गांव आज शराब की जद में आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
संबंधित विभागीय अधिकारी कर्मचारी भी कोई कार्रवाई नहीं करते हैं। इससे अवैध शराब बेचने वालों के हौसले बुलंद हैं। आबकारी अधिकारी ने पूरे मामले पर जांच और कार्रवाई की बात कही है। सरपंच दिगेश्वर नाथ ने कहा कि वे अवैध शराब को लेकर काफी परेशान हैं। उन्होंने प्रशासन से निवेदन किया है।
सरपंच दिगेश्वर नाथ ने प्रशासन से ग्रामीण क्षेत्र को अवैध शराब से पूर्णतः प्रतिबंध करने का निवेदन किया। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन जांच में आती है तो वे सभी जगह चिह्नित करेंगे। इन जगहों पर अवैध शराब का विक्रय किया जा रहा है। ग्रामीण अध्यक्ष चित्रांगद साहू ने बताया कि अवैध शराब गांव की व्यवस्थाओं में बाधा डाल रही है।
चित्रांगद साहू ने कहा कि अवैध शराब की रोकथाम के लिए स्थानीय स्तर पर प्रयास किए गए। लेकिन उन्हें इसमें कोई सफलता नहीं मिली है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग प्रशासनिक संरक्षण में अवैध शराब का काम कर रहे हैं। ग्रामीणों ने कलेक्टर से इस गंभीर समस्या पर तत्काल ध्यान देने की अपील की।