सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: Fees of eight lakh students will be reimbursed this month

UP News: आठ लाख विद्यार्थियों को इसी माह होगी शुल्क की भरपाई, आंकड़ों की जांच करवा रहा विभाग

अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Thu, 05 Mar 2026 10:05 AM IST
विज्ञापन
सार

चालू वित्त वर्ष में 16 लाख छात्रों को योजना का लाभ दिया जा चुका है। 8 लाख छात्र अभी योजना का लाभ पाने से शेष हैं जिसके लिए डाटा की जांच करवाई जा रही है।

UP News: Fees of eight lakh students will be reimbursed this month
- फोटो : Amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश के 8 लाख छात्रों को इसी माह शुल्क की भरपाई होगी। इसके लिए समाज कल्याण विभाग आंकड़ों का अंतिम परीक्षण करवा रहा है। एनआईसी को शीघ्र ही जांच की प्रक्रिया पूरी कर लेने के लिए कहा गया है।

Trending Videos


प्रदेश में ढाई लाख रुपये सालाना आमदनी वाले एससी-एसटी परिवारों के छात्रों और दो लाख रुपये सालाना आमदनी वाले अन्य वर्गों के परिवारों के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति के साथ शुल्क की भरपाई की व्यवस्था है। अनुसूचित जाति व सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए समाज कल्याण विभाग भुगतान करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - होली के बाद मौसम में बदलाव के संकेत, अधिकतम तापमान तीन डिग्री तक बढ़ेगा

ये भी पढ़ें -  भर्ती प्रस्ताव भेजने से पहले आरक्षित पद बताना विभागों के लिए जरूरी, आयोगों के साथ विभागों की बैठक भी संभव


अधिकारियों के मुताबिक चालू वित्त वर्ष में 16 लाख छात्रों को योजना का लाभ दिया जा चुका है। 8 लाख छात्र अभी योजना का लाभ पाने से शेष हैं। इनके डाटा की भी जांच कराई जा रही है। इन छात्रों के खातों में मार्च मध्य तक धनराशि भेजने की तैयारी है।

अधिकारियों का कहना है कि विभाग के पास पर्याप्त बजट है। इसलिए सभी पात्र छात्रों को भुगतान होने की संभावना है। बता दें, एससी छात्रों को केंद्र व राज्य मिलकर भुगतान करते हैं। इसमें केंद्रांश 60 फीसदी और राज्यांश 40 फीसदी होता है। वहीं, सामान्य वर्ग के छात्रों को राज्य सरकार अपने संसाधनों से भुगतान करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed