{"_id":"69a921b74e45962d0d0a6658","slug":"barabanki-blood-was-shed-on-holi-for-rs-55-petrol-half-a-dozen-injured-and-one-in-critical-condition-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: 55 रुपये के लिए होली के दिन बहा खून, आधा दर्जन जख्मी और एक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki: 55 रुपये के लिए होली के दिन बहा खून, आधा दर्जन जख्मी और एक की हालत गंभीर
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Thu, 05 Mar 2026 11:56 AM IST
विज्ञापन
सार
बाराबंकी के एक गांव में 55 रुपये के लिए जमकर हुई मारपीट में आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। मारपीट में एक की हालत गंभीर हो गई।
मारपीट में हुए घायल।
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
बाराबंकी के राम सनेहीघाट कोतवाली के घूरेपुर मजरे गोरपुर गांव में बुधवार को होली के दिन 55 रुपये के पेट्रोल के लिए दो पक्षों में मारपीट हुई। जमकर खून बहा, आधा दर्जन से ज्यादा लोग जख्मी हुए। बुधवार की रात को सीएचसी राम सनेहीघाट से रेफर किए गए एक पक्ष के लोगों में एक गंभीर घायल को भर्ती किया गया।
Trending Videos
घायलों में बबूल पुत्र राम करन के सिर पर गंभीर चोट लगी जिसे भर्ती किया गया। वहीं विकास, दीपक, अजय कुमार को भी काफी चोटें आई हैं। बबूल की पत्नी व चाचा को भी चोटें आईं। वहीं विपक्षी रामफेर वर्मा व उनके पक्ष के लोग भी घायल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास ने बताया कि वह राम फेर की दुकान पर पेट्रोल लेने गया था। रामफेर अपनी किराने की दुकान में फुटकर पेट्रोल बेचते हैं। 55 रुपये लेने के बाद राम फेर ने यह कहकर पेट्रोल नहीं दिया कि पुराना बकाया था, इसलिए वह पेट्रोल नहीं देंगे। जबकि विकास का कहना है कि उनका कोई बकाया नहीं था।
विकास का कहना है कि जब उसने अपना बकाया न होने की बात कही तो रामफेर ने अपने घर के लोगों के साथ मिलकर कमरे में बंद कर पीटा। इसकी जानकारी परिजन को हुई तो वह लोग पहुंचे तो ईंट पत्थर से हमला कर दिया।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
