{"_id":"69a94174bff387905b0eb093","slug":"young-man-hanged-himself-in-raebareli-he-was-under-mental-pressure-after-his-wife-left-with-her-lover-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पत्नी के प्रेमी के साथ जाने से मानसिक दबाव में था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पत्नी के प्रेमी के साथ जाने से मानसिक दबाव में था
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
Published by: Bhupendra Singh
Updated Thu, 05 Mar 2026 02:10 PM IST
विज्ञापन
सार
रायबरेली में होली की रात युवक ने फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। वह पत्नी के प्रेमी के साथ जाने से मानसिक दबाव में था। पत्नी का प्रेमी उसे लगातार धमका भी रहा था। आगे पढ़ें पूरी खबर...
घर पर एकत्र लोगों की भीड़।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
यूपी के रायबरेली में पत्नी के प्रेमी के साथ जाने से परेशान युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Trending Videos
घटना जगतपुर थाना क्षेत्र के केवलपुर गांव की है। गांव निवासी धर्मेंद्र यादव (36) पुत्र राधेश्याम ने अपने घर के कमरे में पंखे के हुक से रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। गुरुवार की सुबह परिजनों ने फंदे से लटका देखा तो चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। घटना के बाद मां सूरजदेई समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक के भाई शंकर यादव का आरोप है कि धर्मेंद्र की पत्नी सरोज 27 फरवरी को अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। इसके बाद से कथित प्रेमी द्वारा धर्मेंद्र को फोन पर लगातार धमकियां दी जा रही थीं। इस संबंध में धर्मेंद्र ने 3 मार्च को थाने में शिकायत भी दी थी। लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसी मानसिक तनाव में आकर उसने यह कदम उठा लिया।
थाना प्रभारी पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।
