Arjun-Saaniya Wedding: धोनी-साक्षी से द्रविड़-विजेता और श्रेयस तक, अर्जुन-सानिया की शादी में पहुंचे ये स्टार्स
अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंदोक की शादी एक भव्य समारोह बन गई, जिसमें क्रिकेट और खेल जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ पहुंचे, वहीं राहुल द्रविड़ भी अपनी पत्नी विजेता के साथ नजर आए। इसके अलावा श्रेयस अय्यर समेत कई क्रिकेट सितारों ने समारोह में शिरकत की। इस खास मौके पर खेल और सेलिब्रिटी जगत का शानदार संगम देखने को मिला।
विस्तार
वहीं, भारत के पूर्व कोच राहुल द्रविड़ भी पत्नी विजेता के साथ शादी के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। इसके अलावा और भी कई क्रिकेटर्स इस कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। वहीं, शादी के बाद अर्जुन और सानिया खुद पैपराजी के सामने आए और तस्वीरें खिंचवाईं। दोनों साथ में बेहद खुश और क्यूट नजर आ रहे थे। इसके बाद पूरा तेंदुलकर परिवार भी पैपराजी के सामने आया। सारा तेंदुलकर गुलाबी रंग की साड़ी बेहद खूबसूरत दिखीं। आइए देखते हैं...
वहीं, भारत के पूर्व ऑलराउंडर सुरेश रैना पत्नी प्रियंका के साथ शादी के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। रैना फिलहाल टी20 विश्वकप की कमेंट्री टीम का भी हिस्सा हैं।
वहीं, इरफान पठान भी पत्नी सफा बेग के साथ शादी के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। वहीं, पृथ्वी शॉ गर्लफ्रैंड आकृति अग्रवाल के साथ कार्यक्रम में दिखे।
युवराज सिंह भी पत्नी हेजल कीच के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए। दोनों साथ में बेहद क्यूट दिख रहे थे।
अजिंक्य रहाणे भी पत्नी राधिका के साथ अर्जुन-सानिया की शादी के कार्यक्रम में शामिल हुए। वहीं, हरभजन सिंह पत्नी गीता के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए।
मुकेश अंबानी और नीता अंबानी भी शामिल हुए। उनके साथ आकाश अंबानी और श्लोका मेहता भी पहुंचे। अंबानी परिवार ने साथ में तस्वीर भी खिंचवाई।
अगस्त 2025 में हुई थी सगाई
अर्जुन और सानिया की सगाई अगस्त 2025 में हुई थी। सानिया चांदोक एक सफल उद्यमी हैं और मुंबई के प्रसिद्ध उद्योगपति रवि घई की पोती हैं। बताया जाता है कि वह लंबे समय से तेंदुलकर परिवार के करीबी दायरे का हिस्सा रही हैं।
क्रिकेट करियर में अलग पहचान बना रहे अर्जुन
अर्जुन तेंदुलकर ने घरेलू क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाई है। मुंबई से करियर की शुरुआत करने के बाद वह गोवा के लिए एक अहम गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में उभरे। लंबे कद के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज और निचले क्रम के उपयोगी बल्लेबाज के रूप में उन्होंने 2022 में रणजी ट्रॉफी डेब्यू पर शतक लगाकर सबको चौंका दिया था। इस तरह उन्होंने अपने पिता की तरह अपने पहले प्रथम श्रेणी मैच में शतक जड़ने का कारनामा दोहराया। आईपीएल में वह पहले मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे, लेकिन हाल ही में उन्हें लखनऊ सुपर जाएंट्स ने ट्रेड के जरिए अपनी टीम में शामिल किया है।