फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs ENG Playing 11: अभिषेक होंगे बाहर? क्या कुलदीप को मिलेगा मौका; प्लेइंग-11 में बदलाव की कितनी संभावना

Thu, 05 Mar 2026 08:11 AM IST
Sovit Chaturvedi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Sovit Chaturvedi Updated Thu, 05 Mar 2026 08:11 AM IST
सार

IND vs ENG Playing 11 Prediction, T20 World Cup 2026 Semi Final: भारतीय टीम खिताब बचाने के अभियान में काफी करीब पहुंच गई है। भारत के लिए अब राह कठिन है और उसका सामना ऐसी टीम से है जिसने सुपर आठ चरण में अपने सभी मुकाबले जीते हैं। इस मैच के लिए टीम इंडिया का संयोजन कैसा रहेगा इस पर सभी की नजरें होगी। आइए जानते हैं कि दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 कैसी हो सकती है...

विज्ञापन
IND vs ENG Dream11 Prediction: T20 World Cup Semi Final Playing XI Captain and Vice-Captain and Players List
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : PTI
गत चैंपियन भारतीय टीम लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचने से एक कदम दूर है। भारत के सामने एक बार फिर सेमीफाइनल में इंग्लैंड की चुनौती होगी। इससे पहले दोनों टीमों के बीच 2022 और 2024 में सेमीफाइनल की टक्कर हो चुकी है। भारत के लिए सबसे बड़ी चिंता फिलहाल अभिषेक शर्मा का रन नहीं बना पाना है। फॉर्म में नहीं होने के बावजूद अभिषेक को लगातार मौके मिले हैं, लेकिन क्या उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ मौका मिलेगा ये देखना दिलचस्प होगा। 
IND vs ENG Dream11 Prediction: T20 World Cup Semi Final Playing XI Captain and Vice-Captain and Players List
भारतीय टीम - फोटो : PTI
एक खिलाड़ी पर निर्भरता पड़ेगी भारी
टूर्नामेंट की शुरुआत में प्रबल दावेदार मानी जा रही भारतीय टीम प्रतियोगिता में मजबूत टीमों के खिलाफ एक भी मैच में शानदार प्रदर्शन नहीं कर पाई। भले ही उसने ग्रुप चरण के अपने सभी मैच जीते, लेकिन सुपर आठ में दक्षिण अफ्रीका से मिली करारी हार से उसकी कमजोरियां भी सामने आ गई। इसके बाद हालांकि भारतीय टीम ने लचीला दृष्टिकोण अपनाया जिससे वह सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रही। भारत के लिए अब तक एक या दो खिलाड़ी ही मैच जिता रहे हैं, लेकिन सेमीफाइनल की बाधा पार करनी है तो टीम के एक यूनिट के रूप में प्रदर्शन करना होगा। भारत के लिए पिछले दो मैचों से रिंकू सिंह को प्लेइंग-11 में मौका नहीं मिला है। पिता के निधन के बाद भी रिंकू टीम से जुड़ गए थे, ऐसे में यह देखना होगा कि किस तरह रिंकू के लिए प्लेइंग-11 में जगह बना सकती है।
IND vs ENG Dream11 Prediction: T20 World Cup Semi Final Playing XI Captain and Vice-Captain and Players List
अभिषेक शर्मा - फोटो : PTI
कैसा हो सकता है बल्लेबाजी क्रम
  • अभिषेक भले ही फॉर्म में नहीं है, लेकिन भारत इस अहम मुकाबले के लिए संयोजन में बदलाव करेगा इसकी संभावना कम ही नजर आती है।
  • भारत के लिए एक बार फिर अभिषेक और संजू सैमसन पारी की शुरुआत करने उतर सकते हैं और तीसरे स्थान पर ईशान किशन आएंगे। 
  • चौथे नंबर पर कप्तान सूर्यकुमार यादव का उतरना तय है। सूर्यकुमार भी रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं और उन्हें सेमीफाइनल में बड़ी पारी खेलने की जरूरत है।
  • तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या आईपीएल के अपने घरेलू मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे।
  • भारत को इंग्लैंड के स्पिन गेंदबाजों की चुनौती का सामना करना होगा जिसमें दोनों टीम एक दूसरे पर अपनी श्रेष्ठ साबित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs ENG Dream11 Prediction: T20 World Cup Semi Final Playing XI Captain and Vice-Captain and Players List
संजू सैमसन - फोटो : IANS
सैमसन को लेने का फैसला रहा कारगार
संजू सैमसन को पावरप्ले में बाएं हाथ के शीर्ष तीन बल्लेबाजों की मौजूदगी को खत्म करने के लिए फिर से प्लेइंग-11 में जगह दी गई और उसका यह फैसला कारगर साबित हुआ। भारत के लिए डेब्यू करने के 10 साल से अधिक समय बाद सैमसन ने आखिरकार भारत की तरफ से अपनी सर्वश्रेष्ठ पारी खेली। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 97 रन की नाबाद पारी खेलकर बड़े मंच पर अपनी छाप छोड़ी। खेल में कब किसकी किस्मत चमकने लग जाए कहा नहीं जा सकता। विश्व कप से पहले अभिषेक अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में थे, जबकि सैमसन को न्यूजीलैंड के खिलाफ द्विपक्षीय मैचों में निराशाजनक प्रदर्शन के कारण अंतिम एकादश में अपनी जगह गंवानी पड़ी थी। अब हालात बदल गए हैं और अभिषेक को आत्मविश्वास बढ़ाने वाली शानदार पारी की सख्त जरूरत है। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने सुपर आठ में जिम्बाब्वे के खिलाफ अर्धशतक तो बनाया, लेकिन अभी भी वह अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म से काफी दूर हैं।
विज्ञापन
IND vs ENG Dream11 Prediction: T20 World Cup Semi Final Playing XI Captain and Vice-Captain and Players List
अभिषेक और सूर्यकुमार - फोटो : PTI
विजयी संयोजन में बदलाव का जोखिम उठाएगा भारत?
आमतौर पर भारत विजयी संयोजन में बदलाव नहीं करता है, लेकिन इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया ने कुछ बदलाव किए हैं। पिछले मैच में टीम ने कोई बदलाव नहीं किया था और उसे सफलता मिली थी। इस बार भी बदलाव की संभावना नजर नहीं आती है। अगर खिलाड़ी फिट रहे तो भारत उसी एकादश के साथ उतर सकता है जो वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलने उतरी थी। ऐसे में रिंकू सिंह और कुलदीप यादव को फिर बाहर बैठना पड़ सकता है। 

ये भी पढ़ें: मुंबई में कैसा रहेगा मौसम: भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल मैच में हुई बारिश, तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? जानिए नियम
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed