सब्सक्राइब करें

IND vs ENG: क्या अंग्रेजों को फिर धूल चटाएगा भारत? सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ ये 5 खिलाड़ी होंगे गेमचेंजर

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Swapnil Shashank Updated Wed, 04 Mar 2026 12:55 PM IST
सार

भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबला बेहद अहम होने वाला है। टीम इंडिया के पांच प्रमुख खिलाड़ी मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं। अगर ये सितारे फॉर्म में रहे, तो भारत एक बार फिर इंग्लैंड को हराकर फाइनल का टिकट हासिल कर सकता है।

विज्ञापन
IND vs ENG Semifinal: Will India Outclass England Again? Five Indians Who Could Be Game-Changers
भारतीय टीम - फोटो : IANS
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल-2 में टीम इंडिया की भिड़ंत पांच मार्च को इंग्लैंड के साथ होगी। इस मुकाबले की मेजबानी मुंबई का वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम करेगा। यह लगातार तीसरा मौका है जब टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड एक-दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे। 


भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करते हुए अंतिम चार में अपनी जगह बनाई है। वहीं, इंग्लैंड सुपर-8 राउंड के सभी मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में पहुंची है। आइए आपको उन 5 भारतीय खिलाड़ियों के नाम बताते हैं, जो सेमीफाइनल में इंग्लैंड के लिए बड़ा सिरदर्द साबित हो सकते हैं।
Trending Videos
IND vs ENG Semifinal: Will India Outclass England Again? Five Indians Who Could Be Game-Changers
संजू सैमसन - फोटो : PTI
संजू सैमसन: वेस्टइंडीज के खिलाफ 97 रनों की नाबाद पारी खेलकर संजू सैमसन ने दिखा दिया है कि वह अकेले दम पर किसी भी मैच का रुख पलट सकते हैं। संजू पावरप्ले में अपनी तूफानी बल्लेबाजी के बूते इंग्लैंड की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं। तीन मुकाबलों में संजू अब तक 195 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 143 रन बना चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs ENG Semifinal: Will India Outclass England Again? Five Indians Who Could Be Game-Changers
ईशान किशन - फोटो : IANS
ईशान किशन: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ईशान किशन भारत के सबसे धाकड़ बल्लेबाज नजर आए हैं। ईशान टूर्नामेंट में अब तक खेले सात मुकाबलों में 185 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 224 रन बना चुके हैं। ईशान के पास वानखेड़े स्टेडियम में खेलने का काफी अनुभव भी मौजूद है, जो सेमीफाइनल में भारतीय टीम के काम आ सकता है।
IND vs ENG Semifinal: Will India Outclass England Again? Five Indians Who Could Be Game-Changers
सूर्यकुमार यादव - फोटो : BCCI
सूर्यकुमार यादव: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सूर्यकुमार यादव ने अब तक खेले सात मुकाबलों में 231 रन बनाए हैं। सेमीफाइनल में सूर्या भारतीय टीम के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं। आईपीएल में मुंबई इंडियंस की तरफ से सूर्यकुमार यादव ने वानखेड़े के मैदान पर काफी मैच खेले हैं, और वह इस ग्राउंड को काफी अच्छे से समझते हैं। भारतीय टीम को अपने कप्तान से इंग्लैंड के खिलाफ धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
विज्ञापन
IND vs ENG Semifinal: Will India Outclass England Again? Five Indians Who Could Be Game-Changers
जसप्रीत बुमराह - फोटो : PTI
जसप्रीत बुमराह: सूर्यकुमार की तरह ही जसप्रीत बुमराह के पास भी वानखेड़े में खेलने का काफी अनुभव मौजूद है। बड़े मैचों में दमदार प्रदर्शन करके दिखाना बुमराह की पुरानी आदत रही है। वेस्टइंडीज के खिलाफ भी उन्होंने अहम मौके पर भारतीय टीम को दो बड़े विकेट दिलाए थे। सेमीफाइनल में भी बुमराह से टीम को दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी और वह इंग्लैंड के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed